
खबरी इंडिया, गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124 वी जयंती पर महानगर के 124 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें सेना के अधिकारी,पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षा जगत व समाज सेवा, युवा नेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति व हिंदू चेतना मंच संयुक्त प्रयास से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 124वां जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जनपद के 124 कस्बों व गांव में जन जागरूकता, ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ तिरंगा रथ यात्रा भी निकाला जाएगा।
3 दिसंबर 2021 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर प्रथम ध्वजारोहण करके इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।
उक्त जानकारी विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू ने दिया।
Youtube Videos
Sorry, there was a YouTube error.