
घघसरा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल स्व कल्याण सिह को पाली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार क्षेत्र के जाल्हेपार प्राथमिक विद्यालय के परिसर शोक सभा का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।सभा मे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के कर्मठता,पार्टी व संघ के प्रति उनकी निष्ठा को विस्तार से बताया।
शोक सभा में जिला महामंत्री डा आरडी सिह,प्रमुख शशि प्रताप सिंह, विजय कुमार मिश्र, राजेश आर त्रिपाठी,प्रधान राम सिह,रामजनक मौर्य, विष्णु सिह,अंशू तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Youtube Videos
Sorry, there was a YouTube error.