• January 17, 2025
 e-SHRAM Card: सरकार दे रही दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा, साथ में मिलेंगे ये ढेरों लाभ

e-SHRAM card Registration Online and Benefits: सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर श्रमिकों को कई लाभ मिलते हैं।

मुख्य बातें
  • ई-श्रम पोर्टल पर 15 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार पंजीकरण कर चुके हैं।
  • ई-श्रम पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों को सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा का लाभ मिलता है।
  • बीमा के लिए आपको प्रीमियम देने की जरूरत नहीं पड़ती है

खबरी इंंडिया, गोरखपुर।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

e-SHRAM card Registration Online and Benefits: 26 अगस्त 2021 को भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (Social Security Schemes) का लाभ देने के लिए ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM portal) का अनावरण किया था। ई-श्रम पोर्टल असंगठित कार्यबल का एक व्यापक डेटाबेस बनाने के लिए शुरू किया गया। यह केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लागू सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को वितरित करने में मदद करेगा।

ई-श्रम कार्ड क्या है? (What is e-SHRAM card)
सरकार श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड उपलब्ध कराएगी। सभी ई-श्रम कार्ड्स में एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होगा और इस कार्ड के माध्यम से कभी भी, कहीं भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विभिन्न लाभों (e-SHRAM card benefits) का फायदा उठाया जा सकता है। ई-श्रम कार्ड में 12 अंकों का यूएएन नंबर पूरे देश में मान्य होगा।

ई-श्रम पोर्टल के क्या लाभ हैं?

  • एक बार जब असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लेते हैं, तो उन्हें सरकार द्वारा शुरू की गई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए अलग से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • ई-श्रम योजना देश के लगभग सभी असंगठित श्रमिकों को कवर करती है, जिसमें कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, प्रवासी वर्कर्स, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, ट्रक चालक, मछुआरे और कृषि श्रमिक शामिल हैं।
  • योजना के तहत पंजीकृत सभी असंगठित श्रमिकों को 365 दिनों के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana, PMSBY) के तहत एक्सिडेंटल बीमा कवरेज दिया जाएगा।
  • कार्यकर्ताओं को आकस्मिक मृत्यु और स्थायी विकलांगता के लिए दो लाख रुपये और आंशिक विकलांगता के लिए एक लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।
  • पोर्टल न केवल सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करेगा, बल्कि केंद्र और राज्य सरकारों को महामारी या आपदाओं के मामले में सभी पात्र असंगठित श्रमिकों की मदद करने में भी मदद करेगा।
  • ई-श्रम पोर्टल प्रवासी श्रमिक कार्यबल का ट्रैक रिकॉर्ड रखने में भी मदद करेगा और अधिक रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों की संख्या 15 करोड़ के अधिक हो गई है।

Youtube Videos

Related post