• March 27, 2025
 लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा; 20 सीटें जीती, 3 निर्दलीय और MGP के 2 विधायकों ने भी समर्थन दिया

पणजी, जेएनएन Goa Election Results 2022 LIVE। गोवा में 38 विधानसभा सीटों के नतीजें आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने सारे एग्जिट पोलों को धराशाई कर दिया है। बता दें कि इस बार के ज्यादातर एग्जिट पोल गोवा में त्रिशंकू विधानसभा दिखा रहे थे। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 38 सीटों में से भाजपा ने 20 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा अब सरकार बनाने से सिर्फ एक सीट दूर है। इसी के साथ 4 में से 3 निर्दलीयों ने भाजपा को अपना समर्थन भी दे दिया है और भाजपा किसी भी समय सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। दूसरी ओर कांग्रेस को केवल 10 सीटें मिली हैं और 1 सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है। यहां बता दें कि सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी दिखाया गया था। टीएमसी को इस चुनाव में खासा फायदा हुआ है, पार्टी ने इस बार 3 सीट जीतीं है। वहीं जीत का दावा ठोक रही आम आदमी पार्टी को महज 2 सीट मिली हैं और उनके सीएम फेस अमित पालेकर भी चुनाव हार गए हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

गौरतलब है कि पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भाजपा उम्मीदवार से 716 वोटों से हार गए हैं। वहीं सीएम प्रमोद सावंत मात्र 666 वोटों से चुनाव जीतकर अपनी साख बचा पाएं हैं।

पिछली बार BJP ने कांग्रेस से 4 सीटें कम लाकर भी सरकार बना ली थी
गोवा में पिछली बार त्रिशंकु विधानसभा थी। कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। लगभग तय था कि कांग्रेस निर्दलियों की मदद से सरकार बना लेगी, लेकिन भाजपा ने पहले दावा कर दिया और सत्ता हथियाने में कामयाब हो गई। इस बार 301 उम्मीदवारों ने यहां चुनाव लड़ा। इनमें BJP के 40, कांग्रेस के 37, AAP के 39, TMC के 26, MGP के 13 और निर्दलीय 68 कैंडिडेट्स थे। 11.56 लाख वोटर्स ने इनकी हार-जीत का फैसला किया।

38 सीटों के नतीजे घोषित

38 सीटों के नतीजे घोषित

पिता BJP को सत्ता में लाए, बेटा निर्दलीय लड़कर हार गया
पणजी सीट से BJP के दिवंगत नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर मैदान में थे। बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। उनके सामने BJP के अतानासियो मोनसेराटे और कांग्रेस के एल्विस गोम्स थे। उत्पल की वजह से ही अब यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया, लेकिन मोनसेराटे ने उन्हें 710 वोटों से हरा दिया।

BJP के अतानासियो मोनसेराटे उर्फ बाबुश ने पूर्व CM और BJP के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को 710 वोटों से हराया।

एग्जिट पोल को कांग्रेस पर भरोसा था, लेकिन BJP आगे निकली
7 मार्च को 6 अलग-अलग एग्जिट पोल में लगभग एक जैसा ट्रेंड दिखा था। दो सर्वे में BJP को अधिकतम 18 सीटें मिलने का अनुमान था और एक सर्वे में कांग्रेस को 20 सीटों तक पहुंचा दिया था। नतीजे इससे उलट रहे। बीजेपी 20 सीटें जीत गई, जबकि कांग्रेस का 11 पर ही ब्रेक लग गया।

पिछली बार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी, इस बार BJP
गोवा में पिछली बार कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन 13 सीटें हासिल करने वाली BJP ने कुछ निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करके सरकार बना ली थी। इस बार कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ, TMC ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ और NCP ने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा।

BJP 4 बार सरकार बना चुकी
गोवा में BJP ने 1999 में पहली बार सरकार बनाई थी, तब मनोहर पर्रिकर CM बने थे। फिर वह 2002, 2012 और 2017 में सत्ता में आई। कांग्रेस यहां सबसे ज्यादा करीब 25 साल सत्ता में रही है। भाजपा 13 साल से अधिक सरकार चलाकर दूसरे नंबर पर है।

Youtube Videos