• February 18, 2025
 उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही प्रियंका गांधी

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

————–

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को लखनऊ दौरे पर थी। आगामी विद्यानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही वह 20 अक्टूबर से शुरू हो रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की कमान भी संभालेंगी। प्रियका गांधी आज दोपहर एक बजे प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस भी किया, जिसके माध्यम से वह प्रदेश की योगी सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी लखीमपुर कांड, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला।

कार्यसमिति की बैठक में प्रियंका गांधी ने निर्णय सुनाया कि वे अपना मुख्यालय अब लखनऊ ले जा रही हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीति का खाका पेश करते हुए प्रियंका ने कहा कि वे चुनाव होने तक प्रदेश में ही रहेंगी। इस दौरान हर हफ्ते पांच जिलों को कवर करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका गांधी खुद चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं। वे पूर्वांचल और पश्चिम उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकती हैं। इनमें एक सीट वाराणसी की हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीट का चयन होना बाकी है। लखनऊ स्थित शीला कौल के बंगले को प्रियंका के वॉर-रूम में बदला जा रहा है। यहीं से चुनावी रणनीति का संचालन होगा।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने में जुटीं प्रियंका गांधी यूपी के तूफानी दौरे पर हैं। इतना ही नहीं यूपी चुनाव में प्रचार का चेहरा प्रियंका गांधी ही रहेंगी। यही वजह है कि प्रियंका गांधी मंगलवार को एक बार फिर लखनऊ पहुंच रही हैं। इस दौरान वे चुनाव में प्रत्याशियों के साथ ही आगामी रणनीति पर भी पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी।

अगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिला वोटर्स को लुभाने के लिए 33 फिसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा कर सकती है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि 10 फीसदी से भी कम वोट शेयर लाने वाली कांग्रेस की प्रदेश में वापसी मुश्किल है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का किसान वोट बैंक पर दांव फायदा नहीं देने वाला है।

Youtube Videos

Related post