• May 22, 2025
 यूपी चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा

खबरी इंडिया, उत्‍तर प्रदेश। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टिकट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं की यूपी के आला नेताओं के साथ बैठक हुई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भगवा पार्टी अपने करीब 45 वर्तमान विधायकों का टिकट काट सकती है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है, ”केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि जनता सरकार के खिलाफ गुस्से में नहीं है। लोगों में स्थानीय विधायकों के खिलाफ गुस्सा है।” सूत्रों ने आगे कहा कि टिकट न मिलने के डर से ऐसे विधायक और नेता चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा जल्द ही पहले व दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, शाह और योगी भी हुए शामिल
यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों को केंद्रीय चुनाव समिति में अंतिम रूप देने से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता भी इस बैठक में शामिल हुए। कोरोना से लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में शरीक हुए।

Youtube Videos