• March 21, 2025
 UP Election Result 2022: कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला कल, इन हाट सीटों के रिजल्ट का सभी को इंतजार

 UP Election Result 2022: जानिए सीएम योगी और अखिलेश यादव के अलावा यूपी चुनाव में और कौन-कौनसे बड़े चेहरे हैं, जिनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है.

खबरी इंडिया, गोरखपुर।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

UP Election Result 2022: देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे. पूरा देश यूपी के चुनावी नतीजों पर टिक टिकी लगाए बैठा है. इस चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. इन दिग्गजों में सबसे बड़ा नाम बीजेपी के सीएम उम्मीदवार और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है. सीएम योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ रहे हैं और ये उनका पहला विधानसभा चुनाव है. इसके बाद दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं, जो करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं. बड़ी बात यह है कि योगी की तरह अखिलेश का भी यह पहला विधानसभा चुनाव है. ऐसे में अब सूबे में सत्ता की कुर्सी की लड़ाई बेहद दिलचस्प है. जानिए सीएम योगी और अखिलेश के अलावा और कौन-कौनसे बड़े चेहरे हैं, जिनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है.

योगी कैबिनेट की किस्मत भी दांव पर

योगी कैबिनेट के 17 मंत्री इस बार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले सात मंत्री चुनावी मैदान में हैं. इसी तरह 21 राज्यमंत्रियों में से 20 मंत्रियों की किस्मत का फैसला कल होगा. यानी 51 मंत्रियों में से 42 चुनावी मैदान में हैं. जबकि 6 विधान परिषद के सदस्य होने के कारण चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. तीन मंत्रियों का टिकट काटा गया है और दो की सीट बदली गई है.

गोरखपुर सीट बनी ‘हॉट सीट’

पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर की शहरी सीट से चुनाव मैदान में है. बड़ी बात यह है कि सीएम योगी के खिलाफ खुद आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने सुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी ने ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस की ओर से डॉ. चेतना पांडेय ताल ठोंक रही हैं.
  

गोरखपुर शहरी : सीएम योगी आदित्यनाथ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की शहरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम योगी के खिलाफ आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने ताल ठोकी है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने सुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी ने ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से डॉ. चेतना पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। वर्ष 2017 के चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के डा. राधा मोहन जीते थे।

करहल : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव : यूपी में मैनपुरी की करहल सीट पर भी पूरे देश की नजर है। इस सीट पर एक तरफ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव हैं, तो दूसरी तरफ उनके शिष्य और भाजपा नेता एसपी सिंह बघेल हैं। यानी कि मुलायम के बेटे और शिष्य आमने-सामने हैं। यादव बहुल होने के चलते करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है।

सिराथू : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य : कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट को भी हाट सीट माना जा रहा है। इस सीट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी के बीच मुकाबला है। पल्लवी को सपा गठबंधन ने उतारा है।

बांसडीह : रामगोविंद चौधरी : बलिया की बांसडीह सीट से समाजवादी पार्टी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। राम गोविंद के खिलाफ भाजपा ने केतकी सिंह, बसपा ने मान्ती राजभर और कांग्रेस ने पुनीत पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2017 में भी इस सीट पर सपा के राम गोविंद चौधरी जीते थे।

फाजिल नगर : स्वामी प्रसाद मौर्य : योगी सरकार में मंत्री पद छोड़कर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार सपा के टिकट पर फाजिल नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। स्वामी प्रसाद के खिलाफ भाजपा ने सुरेंद्र कुशवाहा, बसपा ने ईलियास और कांग्रेस ने सुनील मनोज सिंह को मैदान में उतारा है। पिछली बार इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा जीते थे।

कुंडा : रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया : कुंडा विधानसभा सीट भी ऐसी ही सीट है, जिस पर सबकी नजर है। इस सीट पर 1993 से ही रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का कब्जा है। इस बार उनके सामने समाजवादी पार्टी ने कभी उनके ही करीबी रहे गुलशन यादव को टिकट दिया है।

इन हाट सीटों पर सभी की नजर : योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर भाजपा, संदीप कुमार सिंह अतरौली भाजपा, स्वामी प्रसाद मौर्या फाजिलनगर सपा, सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा फाजिलनगर भाजपा, विजय मिश्रा ज्ञानपुर प्रमासपा, शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सपा, अवतार सिंह भडाना जेवर राष्ट्रीय लोक दल, नाहिद हसन कैराना सपा, मृगांका सिंह कैराना भाजपा, अखिलेश यादव करहल सपा, प्रो. एसपी सिंह बघेल करहल भाजपा, रघुराज प्रताप सिंह कुंडा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, सिंधुजा मिश्रा सेनानी कुंडा भाजपा, बृजेश पाठक लखनऊ कैंट भाजपा, सतीश महाना महाराजपुर भाजपा, धनंजय सिंह मल्हनी जद(यू), श्रीकांत शर्मा मथुरा भाजपा, अब्बास अंसारी मऊ सदर सुभासपा, डॉ. धर्म सिंह सैनी नकुड़ सपा, पंकज सिंह नोएडा भाजपा, अदिति सिंह रायबरेली भाजपा, मोहम्मद आज़म खान रामपुर सपा, संगीत सिंह सोम सरधाना भाजपा, केशव प्रसाद मौर्या सिराथू भाजपा, मोहम्मद अब्दुल्ला स्वार सपा, सुरेश कुमार थाना भवन भाजपा, ओम प्रकाश राजभर जहूराबाद सुभासपा।

योगी कैबिनेट के बड़े चेहरे

  • मथुरा से श्रीकांत शर्मा
  • गाजियाबाद से अतुल गर्ग
  • थाना भवन से सुरेश राणा
  • हस्तिनापुर से दिनेश खटीक
  • आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्य
  • नोएडा से पंकज सिंह
  • कैराना से मृगांका सिंह
  • मंत्री शाहजहांपुर से सुरेश कुमार खन्ना
  • कानपुर की महराजपुर सीट से सतीश महाना
  • सिराथू सीट से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

अन्य बड़े चेहरे

  • फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य
  • तमकुही राज से अजय कुमार लल्लू
  • नकुड़ सीट से धर्म सिंह सैनी
  • रामपुर से आजम खान
  • रामपुर की स्वार सीट से अब्दुल्ला आजम
  • जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव
  • फर्रखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद
  • देवरिया से शलभ मणि त्रिपाठी
  • बलिया नगर से दयाशंकर सिंह

अखिलेश-शिवपाल पर सबकी नज़रें

बता दें कि इस बार सभी की निगाह सपा का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी पर है. यहां की करहल सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव के मैदान में हैं. उनके खिलाफ बीजेपी ने केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को उतारा था. बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के निजी सुरक्षा गार्ड थे और मुलायम सिंह यादव ने उनको साइकिल के चुनाव चिन्ह पर लोकसभा तक भेजा था. इसके साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव सपा के सिंबल पर इटावा के जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं.

Youtube Videos