
- UP पुलिस को मिले 14 नए IPS
यूपी कैडर के 2018-19 बैच के 14 ट्रेनी IPS अफसरों को मिली पहली तैनाती, इन जिलों में संभालेंगे कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी।
उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने जिलों में तैनात ट्रेनी IPS अफसरों को नए जिलों में तैनाती दी है। यूपी कैडर के 2018-19 बैच के 14 IPS अफसरों की तैनाती की गई है। बीते 6 महीने से इन अफसरों की ट्रेनिंग अलग-अलग जिले में चल रही थी। जिलों में तैनात किए गए IPS अफसरों को थाना अध्यक्ष, सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक के ट्रेनिंग दी जाएगी।
2018-19 बैच के 14 IPS अफसरों को इन जिलों में मिली तैनाती
2018 बैच
संदीप कुमार मीना को सहायक पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से मथुरा जिले में तैनात
कृष्ण कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से झांसी जिले मव तैनात
अबिजीथ आर शंकर को सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी से आजमगढ़ जिले में तैनात
अभिषेक भारती को सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से प्रयागराज जिले में तैनात
मनीष कुमार शांडिल्य सहायक पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को अलीगढ़ जिले में तैनात
अनुरुद्ध कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक मथुरा से मुजफ्फरनगर जिले में तैनात
2019 बैच
मिगांक शेखर पाठक को सहायक पुलिस अधीक्षक आगरा से कानपुर नगर कमिश्नर में तैनात
प्रीति यादव को सहायक पुलिस अधीक्षक लखनऊ से सहारनपुर जिले में तैनात
आकाश पटेल को सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से गाजियाबाद जिले में तैनात
सागर जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक वाराणसी से मुरादाबाद जिले में तैनात
सारावनान टी को सहायक पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद जिले से शाहजहांपुर में तैनात
सत्यनारायण प्रजापत को सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली से आगरा जिले में तैनात
शशांक सिंह को सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से बुलंदशहर जिले में तैनात
विवेक चंद्र यादव को सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से मेरठ जिले में तैनाती ।
Youtube Videos
















