• January 17, 2025
 Ukraine Russia War : रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दिन भी जंग जारी,यूक्रेन ने रूस को दिया करारा जवाब, दावा- चेचेन स्पेशल फोर्स के शीर्ष कमांडर को उतारा मौत के घाट 

यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी से जंग लगातार जारी है. तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस अपने हमले नहीं रोक रहा है. रूस बार-बार यूक्रेन से हथियार डालने की बात कह रहा है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति भी अडिग हैं और वो अंत तक लड़ने की हुंकार भर रहे हैं. आज चौथे दिन भी रूस मिसाइल और रॉकेट दाग रहा है.

Ukraine Russia War Live: यूक्रेन ने रूस को दिया करारा जवाब, दावा- चेचेन स्पेशल फोर्स के शीर्ष कमांडर को उतारा मौत के घाट

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच अब आमने सामने की जंग हो रही है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 24 फरवरी से अब तक 14 विमान, 8 हेलीकाप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल को खो दिया है। साथ ही क्रेमलिन ने 3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो दिया है। हालांकि, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी रखने के कारण हजारों यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039
Russia Ukraine War Live Updates: What Happened Between Russia Ukraine in Kyiv and Kharkiv, Vladimir Putin, Volodymyr Zelenskiy, NATO News in Hindi
– फोटो : PTI

खास बातें

रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैंकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।

रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दिन भी जंग जारी फोटो; एएफपीलाइव अपडेट

यूक्रेन पर हमलों के बीच रूस का बड़ा दावा

रूस ने यूक्रेन पर हमलों के बीच बड़ा दावा किया है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के दक्षिण और दक्षिणपूर्व में दो बड़े शहरों को घेर लिया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इस बात की जानकारी दी है।

रूस के हमले में बच्ची समेत 6 लोगों की मौत

रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। इसी बीच यूक्रेन के गवर्नर दिमित्री जिवित्स्की ने बताया कि रूसी गोलाबारी में 7 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग मारे गए हैं।

https://twitter.com/KyivIndependent/status/1497790254803300352?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497790254803300352%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fworld%2Fstory%2Frussia-ukraine-war-live-news-and-update-27-february-america-joe-biden-vladimir-putin-france-flight-to-delhi-ntc-1418840-2022-02-27

रूस-यूक्रेन के बीच जंग हुई और खतरनाक

रूस- यूक्रेन के बीच जंग खतरनाक मोड़ पर आ गई है। रूस हमलावर है तो यूक्रेन भी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने कीव के बाहर 56 टैंकों वाली चेचेन विशेष बलों की मजबूत दीवार को भी तोड़ दिया है।

यूक्रेन में इंटरनेट सर्विस शुरू

एलन मस्क का कहना है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक उपग्रह ब्राडबैंड सेवा यूक्रेन में सक्रिय हो गई है। उन्होंने बताया कि कीव के एक अधिकारी ने टेक टाइटन से अपने संकटग्रस्त देश को स्टेशन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

यूक्रेन का दावा- रूस को भारी नुकसान

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 24 फरवरी से अब तक 14 विमान, 8 हेलीकाप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल को खो दिया है। साथ ही क्रेमलिन ने 3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो दिया है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे। भारत वापस आईं एक छात्रा ने बताया कि रोमानिया और यूक्रेन में भारतीय दूतावासों ने शानदार काम किया, वे सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री समेत पूरी भारत सरकार का बुहत धन्यवाद करते हैं।

यूक्रेन के पीएम ने पश्चिम देशों को जताया आभार

पश्चिमी देशों द्वारा रूस के बैंकों को स्विफ्ट मैसेजिंग सिस्टम से प्रतिबंधित करने के फैसले का यूक्रेन ने स्वागत किया है। यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामल ने ट्विटर पर लिखा है कि, आप सभी का आभार। आपने इस समय में हमारा समर्थन किया। यूक्रेन के लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे।

कीव में जहरीले धुएं की चेतावनी

कीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुआं फैल गया है। इससे लोगों को सांस लेने तक में समस्या हो रही है। इस बीच चेतावनी जारी की गई है कि, लोग घरों से बाहर न निकलें और घर की खिड़की तक न खोलें।

सीधे लड़ाई का मतलब तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय काूनन का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।

यूक्रेन के नागरिकों ने ली पड़ोसी देशों में शरण

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी रखने के कारण हजारों यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली।

नीदरलैंड का 200 एयर डिफेंस राकेट देने का ऐलान

नीदरलैंड ने यूक्रेन को अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 200 एयर डिफेंस राकेट देने का ऐलान किया है।

रूस ने चार देशों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया

रूस ने अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए बंद कर दिया है। रूस ने इन देशों द्वारा उठाए गए कदम के बाद ये फैसला लिया है।

सोमवार को रूसी मुद्रा बाजार में हो सकती है भारी गिरावट

यूक्रेन में जंग छेड़ चुके रूस को कई आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच रूसी सेंट्रल बैंक के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने आशंका जताई है कि, सोमवार तक रूसी मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यूक्रेन को मिला जर्मनी का साथ

जर्मनी ने यूक्रेन को 1,000 टैंक रोधी हथियार और 500 ‘स्टिंगर’ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल देने की घोषणा की है।

तेल डिपो पर मिसाइल हमला, गैस पाइपलाइन उड़ाई
रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है।
Ukraine Russia War Live: यूक्रेन ने रूस को दिया करारा जवाब, दावा– चेचेन स्पेशल फोर्स के शीर्ष कमांडर को उतारा मौत के घाट
कीव पर कब्जे के लिए रूस ने चारों ओर से हमला बोल दिया है। रात नौ बजे के बाद से यहां दो धमाके हुए हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई खबर नहीं है।

Youtube Videos