
– पार्टी की सेवा में बिना रुके बिना थके काम करते हैं शरद माहेश्वरी
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी पार्टी की जिम्मेदारियों को बखूबी से निभा रहे हैं। उन्होंने पार्टी के प्रति निस्वार्थ भाव से काम करके भाजपा व लोगों में एक अलग पहचान बनाई है। उनके तीन साल के कार्यकाल में दो साल एतिहासिक के रूप में सफल रहे हैं। शहरध्यक्ष ने इन दो सालों में पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में बेहतर काम किया। कोरोना महामारी में जहां काम बंद थे तब शहरध्यक्ष ने लोगों को दैनिक जीवन के रुप में राशन सामग्री देने का सराहनीय कार्य किया, उन्होंने पार्टी को ध्यान में रखते हुए बिजली कटौती की समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या, निर्माण के बाद बंद शौचालय की समस्या, व्यापारियों की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों को जागरूक किया, कई वैक्सीन कैंप लगवाए, जिसमें अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। भाजपा शहरध्यक्ष ने पार्टी से समर्पित लोगों में सराहनीय कार्य किए। शरद माहेश्वरी के तीन साल के कार्यकाल में दो साल एतिहासिक के रूप में सफल हो गए हैं। इस पर शरद माहेश्वरी ने स्वयं अपने हाथों से सभी पार्टी के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर काम करने पर आभार व्यक्त किया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने शरद माहेश्वरी का फूल-मालाओं से लाद एवं पटका पहनाकर-एक बड़ा छबि चित्र सप्रेम भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों का यही कहना था कि भाजपा शहर अध्यक्ष बिना रुके-बिना थके पार्टी की पदाधिकारियों को साथ लेकर पार्टी की सेवा में कार्य करते हैं। इस दौरान नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, रमेश राजपूत, सुरेश चौधरी, राजकुमारी चौहान, दिनेश माहौर, हरीश सैंगर, पूनम शर्मा, सुनील वर्मा एडवोकेट, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मुकेश सोनी, सोनू भारती, मोनू भारती, विशाल वर्मा, यतेंद्र वार्ष्णेय, नारायण लाल, राजेंद्र सिंह चौहान, राम नारायण गोयल, ज्ञानेंद्र शर्मा एडवोकेट, विपुल सिंघानिया, लीलावती पुंडीर, ज्योति खुराना, रितु गौतम, छवि माहेश्वरी, प्रदीप सिंह, मधुकर दुबे, करण वार्ष्णेय, माणिक शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। भाजपा पदाधिकारियों का यह कार्यक्रम सर्कुलर रोड नगर कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआ।
Youtube Videos
















