
देश के मशहूर पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।
विनोद दुआ पोस्ट कोविड बीमारियों के कारण गंभीर होने के बाद ICU में एडमिट थे। इस दौरान उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है।
दूरदर्शन और एनडीटीवी में कई साल तक काम करने वाले दुआ साल की शुरुआत में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का भी जून में कोविड से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।
विनोद दुआ पर दर्ज हुआ था राजद्रोह का केस
जानकारी के लिए बता दें कि विनोद दुआ यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए जाने वाले वीडियो को लेकर काफी विवादों में रह चुके हैं। उनपर वीडियो के माध्यम से लोगों को भड़काने का आरोप लग चुका है। इसे लेकर विनोद दुआ के खिलाफ राजद्रोह का केस भी दर्ज हुआ था। जब जून में उनके खिलाफ दर्ज मामले को शीर्ष अदालत ने निरस्त कर दिया था तब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी थी।
विनोद दुआ को पत्रकारिता के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शुमार रामनाथ गोयनका एक्सलेंस अवार्ड के लिए चुना गया था। भारत सरकार ने वर्ष 2008 में विनोद दुआ को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
Youtube Videos
















