
नई दिल्ली : दक्षिण भारत के प्रमुख ब्रांड कंकटाला साड़ीज ने दिल्ली में अपने पहले और देश में कुल 13वें रिटेल आउटलेट को लॉन्च किया। इसे क्वीन ऑफ साड़ीज के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टोर पर भारत के 50 प्रमुख बुनाई समूहों द्वारा बुने गए हैंडलूम उत्पाद मिलेंगे। कंकटाला दक्षिण भारत में सात दशकों से भी ज्यादा समय से है। दिल्ली में स्टोर का उद्घाटन जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया।
कंकटाला के चेयरमैन मल्लिकार्जुन राव कंकटाला ने कहा, हम तीन पीढ़ियों से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विश्वसनीय हैंडलूम पेश कर रहे हैं। हमारा सफर 1942 में वाइजेग की गलियों में शुरू हुआ था, जहां ब्रांड के संस्थापक और हमारे पिता अप्पालाराजू कंकटाला एक साइकिल पर हाथ की बुनी हुईं साड़ियां बेचते थे। स्टोर पर उपल्ब्ध साड़ियों कीमत 5 हजार रुपये से शुरू होकर 5 लाख और इससे भी ज्यादा होगी। भारत के 50 प्रमुख बुनाई समूहों द्वारा बुनी गईं हैंडलूम साड़ियां मिला करेंगी।
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा, 78 साल पुरानी विरासत वाले ब्रांड का उत्तर भारत में पहला स्टोर लॉन्च करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मुझे यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि 1943 से अभी तक प्रत्येक साड़ी को कंकटाला परिवार के सदस्यों ने खुद अपने हाथों से बुना है।
Youtube Videos
















