
गोरखपुर।जिलाधिकारी सभागार में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देशन में एडीएम प्रशासन डॉ चतुर्भुजी गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा का शपथ लिया।
एडीएम वित्त प्रभारी एडीएम सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 40 वर्ष की उम्र में राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। भारत के लिए उनके विजन और समाज की बेहतरी के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे। उन्होंने 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, लाइसेंस राज को कम करने और पंचायती राज को शामिल करने सहित कई अहम फैसले लिए। उनकी नीतियों पर चलकर आज देश विकास की ओर बढ़ रहा है। इस दिन सद्भावना दिवस मनाया जाता है और प्रतिज्ञा ली जाती है। इस मौके पर एडीएम वित्त प्रभारी एडीएम सिटी राजेश कुमार सिंह अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित सीआरओ चंद्रशेखर मिश्रा साहित्य जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
रेल कर्मचारियों ने भी मनाया सदभावना दिवस
गोरखपुर। सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य पर रेल अधिकारियों-कर्मचारियों ने शुक्रवार को शपथ ली। हर साल की तरह इस साल भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया जाता गया । इस वर्ष भी पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपने स्थान पर सद्भावना दिवस की शपथ लिया।इस अवसर पर सभी रेलकर्मियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये काम करने की शपथ लिया। रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुझलाने की शपथ लिया।यह जानकारी सीपीआरओ पंकज सिंह ने दिया।
Youtube Videos
















