• March 21, 2025
 रालोद कार्यकर्ताओं ने 43 किलो केक काटकर मनाया जयंत चौधरी का 43वां जन्म दिन

सादाबाद। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय सादाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम रालोद विधानसभा प्रत्याशी प्रवीन पोंनिया के संयोजन में आयोजित किया गया। इस मौके पर रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह का 43 वां जन्मदिन 43 किलो का केक काटकर करके मनाया गया। प्रवीन पोनियां ने कहा कि जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लेते है अब समय आ गया है कि किसान, मजदूर, व्यापारी आदि वर्गों के हितों की रक्षा करने के लिए रालोद को मजबूत करना है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

पोनियां ने कहा आने वाला समय राष्ट्रीय लोकदल का है। चौधरी जयंत सिंह को हमें उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपनी हैं। जो 2022 विधानसभा चुनाव के सीएम कहलाएं जाएंगे। सभी एकजुट होकर के इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम करेंगे। रालोद छात्र सभा के जिला अध्यक्ष इरफान मलिक ने कहा कि आज हम ऐसे किसान नेता का जन्मदिन मना रहे हैं जो किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए लगातार किसानों मजदूरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ सबसे पहले अपना विरोध दर्ज कराया था। भाजपा सरकार में आज देश और प्रदेश की हालत ठीक नहीं है। बेरोजगारी बहुत बढ़ चुकी है। छात्रों को नौकरी नहीं है महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। किसान मजदूर गरीब पर महंगाई की मार पड़ रही है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। सरकार हिंदू मुस्लिम भाईचारा खत्म करके दोबारा सत्ता पाने की फिराक में लगी है, लेकिन अब उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भाईचारा बना कर रखना होगा औरइनका मुकाबला करना होगा। इस मौके पर रालोद छात्र सभा के अध्यक्ष इरफान मलिक के साथ जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, विधानसभा अध्यक्ष भूरा पहलवान विशेष चौधरी, योगेश पहलवान, इमरान खान, अमन चौधरी, हारून खान, प्रदीप चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Youtube Videos