• February 15, 2025
 ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन ने 24वां स्थापना दिवस मनाया

गोरखपुर। यांत्रिक कारखाना मंडल कार्यालय में शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन का 24वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मंडल अध्यक्ष सेतवान चौरसिया

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

के अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मंडल मंत्री अरविंद कुमार यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के निजीकरण एवं निगमीकरण का होना कर्मचारियों के हित के विरोध में है।निजीकरण और निगमीकरण से बहुराष्ट्रीय कंपनियां रेलवे के संसाधनों एवं मुनाफे को लेकर आम नागरिकों का

शोषण तथा रेल कर्मचारियों का दोहन करेंगी। इससे सबसे अधिक ओबीसी कर्मचारी प्रभावित होंगे। निजीकरण, निगमीकरण रोकने के लिए संबंधित कर्मचारियों को एकजुट होकर देश हित, रेल हित एवं कर्मचारी हित में भारत सरकार के इस योजना का घोर विरोध करने की आवश्यकता है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सोनू सिंह , संयुक्त मंडल मंत्री रामाश्रय यादव, कोषाध्यक्ष राम सिंह मौर्य

ने भारतीय रेलवे में ओबीसी कर्मचारियों के योगदान और संगठन को मजबूत बनाने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में काशीनाथ शर्मा, राजू यादव, दिलीप यादव, बैजनाथ गौड़, जितेन्द्र कुमार ,संजीव कुमार,

मिंटू मौर्य, रमेश यादव, राजीव गौड़, दुर्गेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Youtube Videos

Related post