
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि बृजेश यादव और राकेश यादव ने एक नवबंर का गोरखनाथ क्षेत्र के ग्रीन सीटी फेज 2 स्थित अपने मकान में बलात्कार किया। महिला का कहना है कि घटना के समय 5 लोग मौजूद थे जिसमें से एक गोरख यादव वीडियो बना रहा था।
महिला ने बताया कि वह विनोद यादव के मकान में किराए पर रहती थी। एक नवंबर को 4:30 बजे विनोद के मकान पर पहुंची तो वहां ताला बंद था। महिला के साथ उसकी सास भी थी। पता चला कि विनोद ग्रीनसीटी स्थितअपने दूसरे मकान में है। महिला शाम को विनोद के मकान पर पहुंची और उससे कहा कि कमरा खोल दीजिए समान निकालना है। विनोद यादव के साथ उसके चार साथी शराब पी रहे थे। उन्होंने मेरी सास को पकड़ लिया और शराब के नशे में धुत पांचों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मैंने तत्काल डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने जाकर तहरीर देने की बात कही। गोरखनाथ थाने पहुंचने पर शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में थानाप्रभारी गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की गई, मामला जांच में फर्जी पाया गया। वहीं एसपी सीटी सोनम कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है, जांच कराई जाएगी।
Youtube Videos
















