• March 17, 2025
 ई-श्रमिक कार्ड : ई-श्रमिक कार्ड बनवाने पर मिलेंगे कई फायदें

जानें, क्या है ई- श्रमिक कार्ड और इसे कैसे बनवा सकते है आप?

केंद्र व राज्य सरकारें किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। इसके लिए कृषि से संबंधित कई योजनाएं चलाई जा रही है ताकि किसानोंं को इसका लाभ मिल सके। इसी तरह मजदूरी करने वाले किसानों के लिए भी सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना चला रखी है। इसके तहत कोई भी श्रमिक या मजदूर करने वाला व्यक्ति इस कार्ड को बनवा सकता है। इसके लिए कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं चाहिए।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

ई-श्रम कार्ड बनवाने पर क्या मिलते हैं फायदें

ई-श्रम कार्ड बनवाने से व्यक्ति को बहुत से फायदे मिलते हैं, जो इस प्रकार से हैं

  • ई-श्रम कार्ड बनवाने पर व्यक्ति को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलता है। इसके तहत दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थायी रूप से विकलांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है।
  • ई-श्रम कार्ड बनवाने पर यूपी में 500 रुपए प्रति महीने दिए जाने की घोषणा की गई है।
  • ई-श्रम कार्ड से आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।
  • ई-श्रम कार्ड से भविष्य में पेंशन की सुविधा का लाभ मिल सकता है।
  • ई-श्रम कार्ड से महंगे इलाज में आर्थिक सहायता मिलती है।
  • ई-श्रम कार्ड से मातृत्व लाभ के तहत अगर कोई गर्भवती महिला कर्मचारी काम करने में असमर्थ है तो उसका और उसके बच्चों के भरण-पोषण और रखरखाव के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।
  • ई-श्रम कार्ड से घर बनाने के लिए धनराशि का लाभ मिल सकता है।
  • ई-श्रम कार्ड से बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिलती है।
  • ई-श्रम कार्ड से कौशल उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता मिल सकती है।

कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card)

ई-श्रम कार्ड कोई भी व्यक्ति जो छोटा-मोटा काम करता है वे बनवा सकता है। इसमें ट्यूशन पढ़ाने वाला, घर का नौकर – नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड,  ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्टा के मजदूर, पत्थर तोडऩे वाले, खदान मजदूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर,  हर दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला,  चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर,  जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेजन फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय  (कूरियर वाले), नर्स, वार्डबॉय, आया,  मंदिर के पुजारी,  विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी यानी वास्तव में आपके आसपास दिखने वाले प्रत्येक कामगार का यह कार्ड बन सकता है।

यूपी में 7.5 गुना बढ़े ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन

सीएम की घोषणा से पहले जहां उत्तरप्रदेश हर दिन औसतन 4 लाख रजिस्ट्रेशन होते थे, वहीं, अब यह संख्या 7.5 गुना बढक़र 30 लाख से अधिक हो गई है। बता दें उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मार्च 2022 तक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 500-500 रुपए उनके बैंक खातों में भेजने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद यूपी में ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों की संख्या में बहुत बड़ा उछाल आया है। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, जहां अब तक 23299238 श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 14.69 करोड़ के साथ बिहार तीसरे नंबर पर और चौथा नंबर पर ओडिशा है।

ई- श्रमिक कार्ड के लिए क्या हैं पात्रता और शर्ते (E Shramik Card)

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कुछ पात्रता और शर्तें रखी गई हैं जो इस प्रकार से हैं-

  • कामगार जिसकी उम्र 16 से ऊपर होनी चाहिए लेकिन वह 60 साल की उम्र से नीचे होना चाहिए।
  • कामगार इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करता हो।
  • इसके अलावा यदि कामगार ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य है तो भी वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकता है।

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

यदि आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
•    आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
•    आवेदन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक हो
•    आवेदन करने वाले व्यक्ति का बैंक खाता विवरण

ई-श्रम कार्ड के लिए 15 करोड़ से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पूरे देश में अब तक 15 करोड़ से अधिक लोगों ने ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ई-श्रम कार्ड के अब तक सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में किए गए हैं। जब से उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ई-श्रम कार्ड धारकों को 500 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है तब से ई-श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन की बाढ़ सी आ गई है। प्रतिदिन लाखों लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों की संख्या 15 करोड़ पार गई है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश भर में 15.31 करोड़ से अधिक श्रमिकों के पास ई-श्रमिक कार्ड पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश में हुए हैं। यहां 4.47 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुछ दिन पहले तक यहां केवल 2.5 करोड़ लोग ही रजिस्टर्ड थे, लेकिन योगी सरकार की 500 रुपए महीना देने की घोषणा के बाद इसमें बाढ़ आ गई है और अब यह महज 15 दिन के अंदर 44710855 तक पहुंच गई है।

Youtube Videos