• January 23, 2025
 ओमिक्रॉन वैरिएंट की भारत में भी दस्तक, कर्नाटक में मिले हैं दो मामले

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो मरीजों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों ही संक्रमित मरीज द. अफ्रीका से आए थे। जॉइंट हेल्थ सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए इन मरीजों में मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमित पाए गए मरीजों में से एक की उम्र 64 साल है, जबकि एक शख्स की उम्र 46 साल है। केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जिन दो लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, दोनों ही कर्नाटक के रहने वाले हैं। इन दोनों ही मरीजों में मामूली लक्षण ही पाए गए हैं और उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

उन्होंने कहा कि अब तक दुनिया भर के 29 देशों में 373 ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका, इजरायल, जापान जैसे बड़े देश इस लिस्ट में शामिल हैं। अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है। बीते कई दिनों से भारत में इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही थी और एयरपोर्ट पर सघन जांच हो रही थी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘फिलहाल दुनिया भर में कोरोना के केसों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

यूरोप में बीते एक सप्ताह में दुनिया भर के 70 फीसदी केस पाए गए

अकेले यूरोप में बीते एक सप्ताह में दुनिया भर के 70 फीसदी केस पाए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यूरोप में 2.75 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। इसके अलावा 31 हजार लोगों की मौत दर्ज की गई है। दरअसल ओमिक्रॉन वैरिएंट के इतर भी यूरोप के देशों के अलावा रूस आदि में भी कोरोना के नए केसों में तेजी देखने को मिल रही थी।

दुनिया भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर दहशत का माहौल

अब इस नए वैरिएंट के चलते स्थिति और बिगड़ गई है। दुनिया भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर दहशत का माहौल है। यही नहीं इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह कोरोना वैक्सीन को भी मात दे सकता है। हालांकि यूरोप के मुकाबले एशिया में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। भारत समेत 11 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में बीते एक सप्ताह में 1.2 लाख ही नए केस मिले हैं, जो पूरी दुनिया के 3.1 फीसदी के बराबर है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से अलग ट्रेंड यहां देखने को मिल रहा है। एक तरफ यूरोप में केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है तो इस क्षेत्र में घट रहे हैं।

Youtube Videos

Related post