• January 23, 2025
 Omicron news : कोरोना संक्रमण में अब तक की सबसे बड़ी उछाल, 2.5 लाख केस के साथ पॉजिटिविटी रेट भी डरा रहा

नई दिल्ली
महामारी शुरू होने से लेकर अबतक भारत में पहली बार एक ही दिन में नए कोरोना केस 50,000 और बढ़ गए। जी हां, यह सबसे बड़ी उछाल है। 24 घंटे में देश में करीब 2.5 लाख नए केस सामने आए हैं, जो एक दिन पहले मंगलवार से 50 हजार ज्यादा है। 26 मई के बाद कोरोना का आंकड़ा पहली बार 2 लाख के पार हुआ है। इन आंकड़ों की रफ्तार देख एक्सपर्ट की वह आशंका गहराने लगी हैं, जिसमें उन्होंने 4 से 8 लाख केसेज रोज आने की बात कही है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

त्रिपुरा का आंकड़ा शामिल किए बगैर ही बुधवार को नए संक्रमण के मामले 2,46,443 पहुंच गए। अंतिम आंकड़ा 2.47 लाख से ज्यादा हो सकता है। इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर जब पीक के करीब थी, 27 अप्रैल 2021 को एक दिन में सबसे बड़ी उछाल (43,196) देखी गई थी। कोरोना की तीसरी लहर में एक्सपर्ट का कहना है कि इस महीने के अंत में या फरवरी में पीक आ सकता है।

300 जिलों में कोरोना तेजी से फैला
10 या 20 नहीं, देश के 300 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो एक हफ्ते पहले यह केवल 78 जिलों में था। पॉजिटिविटी रेट 30 दिसंबर को 1.1% था, जो बुधवार को 11.05% हो गया।

भारत फिर सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में
देशों का अगर तुलनात्मक अध्ययन करें तो कोरोना केस की रफ्तार के नजरिए से भारत एक बार फिर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में पहुंच चुका है। 11 जनवरी को केवल अमेरिका में भारत से ज्यादा केस रिपोर्ट किए गए थे। फिलहाल, चार देश – अमेरिका, भारत, यूके और इटली में रोज एक लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

दिल्ली का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोविड के 27,561 नए मामले आए जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है। शहर में संक्रमण की दर 26.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले साल 10 जून को संक्रमण से हुई 44 लोगों की मौत के बाद, बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 40 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।

Youtube Videos