• June 13, 2025
 गोरखपुर के नीतीश ने माउंट पितालसु पर फहराया तिरंगा

खबरी इंडिया, गोरखपुर। गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित माउंट पितालसु 14 हजार फीट की ऊंचाई को 27 नवंबर 2021 को फतह कर के भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया। नीतीश सिंह ने अपनी चढ़ाई 24 नवंबर को शुरू कई थी। इस चढाई को नीतीश ने अकेले ही पूरा किया है। इस अभियान को दिल्ली की संस्था सहयोग केयर फॉर यू के साथ मिलकर पर्वतारोही नीतीश ने पूरा किया। नीतीश ने माउंट पितालसु से बाल यौन शोषण, मतदाता जागरुकता व स्वच्छ गोरखपुर का संदेश दिया है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

पर्वतारोही नीतीश सिंह का मानना है कि बाल यौन शोषण एक बहुत बड़ी समस्या है जो बच्चों की शारीरिक सुरक्षा मानसिक स्वास्थ्य कल्याण और व्यवहार संबंधित पहलुओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं, बाल यौन शोषण पर और कड़े कानून बनने चाहिए जिससे बाल यौन शोषण पर रोक लग सके।।

पर्वतारोही नीतीश सिंह ने 14 हजार फीट की चढाई कर वहां से एक वीडियो रिलीज किया और लोगों को अधिक से अधिक मतदाता बनने का आग्रह किया।।देश की युवाओं में वह क्षमता है ताकत है जो देश का विकास करवाने के लिए योग्य सरकार का अपने मत का प्रयोग करके चयन कर सकते हैं। एक वोट किसी की सरकार गिराने और बनाने के लिए दम रखती हैं इसलिए मैं गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी युवाओं से निवेदन करता हूँ, की वह अपने मत का प्रयोग जरूर करें।। 01 जनवरी 2022 को जिस भी नागरिक की उम्र 18 वर्ष या उससे ऊपर है वो 30 नवम्बर से पहले अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर फॉर्म 06 भरे और मतदाता बने।। हाल ही में पर्वतारोही नीतीश सिंह को गोरखपुर के उप निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह जी द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु गोरखपुर का यूथ इलेक्टर आइकन आफ गोरखपुर भी बनाया गया है।।

इसके साथ ही पर्वतारोही नीतीश सिंह ने “स्वच्छ गोरखपुर-स्वस्थ गोरखपुर” का संदेश दिया।।नीतीश ने सिंगल यूज प्लास्टिक का संदेश देते हुए अपील की सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग से मनुष्य के साथ-साथ जानवर व समुद्री जीवो के लिए भी बहुत हानिकारक है।। जो सिंगल यूज़ प्लास्टिक हैं वह विषाक्त पदार्थों को छोड़ता है जो इसके उत्पादन में शामिल लोगों को मैं भी गंभीर बीमारी का कारण बनता है इसलिए मेरा सभी भारत वासियों से आग्रह है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें जिसे हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें।।

आपको बता दे कि गोरखपुर के राजेन्द्र नगर के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने इस वर्ष दो अंतरराष्ट्रीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया है जिसने पहला अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और दूसरा यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस है ।

Youtube Videos

Related post