
खबरी इंडिया, गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर स्वराज का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें जेसी निशा गोयल अध्यक्ष, जेसी पायल अग्रवाल सचिव एवं जेसी सोनी राय कोषाध्यक्ष चुनी गई। कार्यक्रम का संचालन जेसी गरिमा और निधि ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विकास केजरीवाल ने संस्था की प्रशंसा करते हुुए कहा कि यह संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण में बहुत से काम कर रही है जो सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि जोन प्रेसिडेंट सीए हिमांशु अग्रवाल ने सफल कार्यक्रम एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि रवि प्रकाश गुप्ता, अविनाश जायसवाल ने गत वर्ष के संस्था के कार्यों को बताते हुए पिछले वर्ष के अध्यक्ष जेसी वसुंधरा सिंह की प्रशंसा की एवं आने वाले साल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दी।
जेसी आलोक अग्रवाल का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। प्रोफेसर कैप्टन विनीता पाठक ने संस्था के कार्यों को प्रशंसा करते हुए कहा कि निःसंदेह संस्था समाज के कल्याण के लिए और महिलाओं के विकास के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। इनके प्रयास से महिला सशक्तिकरण के अभियान में निश्चय ही सफलता मिलेगी।
इस दौरान कार्यकारिणी समिति ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर अर्ध वार्षिक पत्रिका का अनावरण, यू ट्यूब चैनल का लोकार्पण ,सभी सदस्यों के लिए प्रिविलेज कार्ड का लोकार्पण किया गया।
Youtube Videos
















