• April 20, 2025
 माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 15 अगस्त को फतह कर वहां तिरंगा फहराने वाले गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह का गोरखपुर पहुचने पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।।गोरखपुर रवानगी से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके इस अभियान के लिए शुभकामनाए दी थी।।गोरखपुर पहुँचने पर 23 साल के नीतीश का शहर के लोगों ने भी स्वागत किया और बधाई दी।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

गोरखपुर प्रथम आगमन पर पर्वतारोही नीतीश का गोरखपुर हवाई अड्डा पर स्वागत सम्मान हुआ उसी के उपलक्ष में मोहद्दीपुर, पैडलेगंज चौराहा, शास्त्री चौक पर भी स्वागत अभिनंदन किया गया।।फिर पर्वतारोही नीतीश सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में पहुच भगवान गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।।इस दौरान मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने स्वागत व अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम में नीतीश का प्रशांत जायसवाल,हरिकेश राम त्रिपाठी,विजय श्रीवास्तव, नीरज सिंह, नारायण दत्त ओझा,अंकित मिश्रा,मोतीलाल गुप्ता,विजय सेन सिंह,पीयूष राज सिंह,सूरज राय,अजय सिंह,विवेक सिंह, विवेकानन्द, योगेश, शुभम शुक्ला आदि ने स्वागत अभिनंदन किया।

 

ओम बिरला ने किया था रवाना

इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को भारत के लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर ओम बिरला जी ने अपने दिल्ली आवास पर भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए रवाना किया था।

नीतीश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:50 पर यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5842मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया। इस अभियान में नोवा जायसवाल इंटरप्राइजेज, प्रोजेक्ट बाला दिल्ली संस्था और सिम्पली स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने सहयोग किया।आपको बता दे 26 जनवरी को पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया था।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लाल के नाम से जाने जानेवाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा – रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड – चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ से एम.बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

Youtube Videos

Related post