• February 16, 2025
 मलेशिया राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की कर सकता है मेजबानी

कुआलालंपुर: मलेशिया ओलंपिक परिषद (ओसीएम) के उपाध्यक्ष दातो शाहरूल जमान याहया ने कहा, ”मलेशिया अगले 10-15 वर्षों में एशियाई खेलों या राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने के बारे में सोच रहा है, जिसे लेकर बातचीत चल रही है। बता दें कि पिछली बार 1998 में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था। वहीं, 2022 मेंएशियाई खेलों का आयोजन चीन तो राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बमिर्ंघम शहर में होने वाला हैं। उन्होंने कहा, ”खेलों की मेजबानी करना कोई छोटी बात नहीं है। इसके लिए हमें पूरी योजना के साथ तैयारी करनी पड़ेगी। हमें इसके लिए बोली लगाने के लिए तैयार रहना होगा।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए 2030 तक सभी स्लॉट भर दिए गए हैं। एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने कतर और सऊदी अरब को 2030 और 2034 की जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए मलेशिया 2038 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्लॉट भर सकता है।

याहया ने कहा, ”मैंने राष्ट्रमंडल खेलों का विस्तार होते देखा है। वहीं, इन खेलों में एथलीटों की संख्या हमेशा से बढ़ती रही हैं। यही कारण है कि मलेशिया 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कर सकता है।

Youtube Videos

Related post