![बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्रों का दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह आज से](https://khabariindia.com/wp-content/uploads/2022/03/download-4.jpg)
मुख्यमंत्री एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ वर्चुअल शामिल होंगे उद्घाटन समारोह में
गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) का आयोजन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम की संस्था गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में बीएएमएस प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के दीक्षा पाठ्यचर्या (ट्रांजिशनल करिकुलम) समारोह का शुभारंभ सोमवार 28 मार्च को होगा। 15 दिवसीय इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सोमवार सुबह 9:25 बजे मुख्यमंत्री एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत योगी आदित्यनाथ वर्चुअल जुड़कर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
यह जानकारी दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह के आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्राचार्य डॉ. पी. सुरेश ने दी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) अलग-अलग सत्रों में होने वाले ज्ञानवर्धन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत उद्घाटन सत्र सोमवार, 28 मार्च को सुबह 9 बजे से 10:15 बजे आयोजित होगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत योगी आदित्यनाथ की वर्चुअल (ऑनलाइन) उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, बोर्ड ऑफ आयुर्वेद के अध्यक्ष प्रो. बीएस प्रसाद व बतौर विशिष्ट अतिथि महायोगी गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह मौजूद रहेंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. अतुल वाजपेयी की अध्यक्षता में आहूत होने वाले इस कार्यक्रम में प्रति कुलाधिपति प्रो. उदय प्रताप सिंह का सानिध्य भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिलेगा।
डॉ. पी. सुरेश ने बताया कि पहले दिन, सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे से ‘यूनिकनेस ऑफ आयुर्वेद कम्पेयर्ड टू अदर सिस्टम ऑफ मेडिसिन’ विषय पर एनसीआईएसएम, बोर्ड ऑफ आयुर्वेद के अध्यक्ष प्रो. बीएस प्रसाद का व्याख्यान होगा। 12 बजे से चार बजे के बीच दो अलग अलग सत्रों में प्राचार्य व फैकल्टी के साथ अभिभावकों व विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा। सायंकाल चार बजे से पांच बजे तक संस्कृत व्याख्यान ‘वदतु संस्कृतम’ का आयोजन होगा। जबकि दूसरे दिन, मंगलवार के कार्यक्रम की शुरुआत महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव की तरफ से “हम, हमारा जीवन और जीवनोद्देश्य” विषय पर संवाद से होगा। दूसरे दिन अलग-अलग सत्रों में आयुर्वेद, मॉडर्न मेडिसिन, प्राथमिक स्वास्थ्य आदि विषयों पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रो. राजकिशोर सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह अपने अनुभव से विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे।
Youtube Videos
![loading](https://khabariindia.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://khabariindia.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)