
हाथरस। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन की एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह के आवास रत्नकुंज की गई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने रितिक खन्ना बाल्मीकि को शहर अध्यक्ष हाथरस मनोनीत किया। चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने कहा वैश्विक महामारी के कारण देश के हालात बहुत खराब है, देश की सुरक्षा और अपनी सुरक्षा के लिए कोविड-19 के लिए बनाई गई गाइडलाइन का सभी को पालन करना चाहिए।
देश को एक साथ होकर वैश्विक महामारी से जंग लड़नी है महामारी को हराना है जिससे हम आप और देश सुरक्षित रहे बहिन बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेसा काम करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन किसी भी राजनैतिक पार्टी का व्यक्तिगत विरोध नही करता है संगठन शोषित पीड़ित वंचिन्त समाज के लिए काम करता है। इसलिए राजनीतिक पार्टी कोई भी हो पार्टी की गलत नीतियों का संगठन हमेसा संवैधानिक तरीके से विरोध करेगा, जो नीतियां देश के नागरिकों का अहित करेंगी आमजन का राजनीतिक पार्टियों की गलत नीतियों के कारण शोषण होगा तो संगठन जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएगा। संगठन देश हित के लिए काम करता है। उपस्थित मण्डल अध्यक्ष अलीगढ़ सुनीता सिंह, जिला प्रभारी बॉबी कटारिया और सचिन कुमार आदि मौजूद थे।