• March 21, 2025
 गोरखपुर: दूल्हे से पहले ही प्रेमी ने भर दी दुलहन की मांग

गोरखपुर में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी दुल्हन को समझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

खबरी इंडिया, गोरखपुर।

जिले में एक शादी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे देखकर लोगों को हिंदी फिल्म की याद आ गई। गोरखपुर के हरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शादी समारोह था। शादी में जयमाल की स्टेज पर दूल्हा वरमाला पहनाने जा ही रहा था कि उससे पहले प्रेमी ने पहुंचकर दुलहन की मांग में सिंदूर भर दिया। यह देख लोग सन्न रह गए, मामला गरम होते देख दुलहन के परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तीन बजे तक ग्राम प्रधान, वृद्धजनों और बुद्धिजीवियों की मदद से मामला सुलझा दिया। गुरुवार सुबह पंचायत के बाद दूल्हा दुल्हन को विदा करा कर अपने साथ घर ले गया।

हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव का युवक और उसी गांव की युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। कुछ माह पहले प्रेमी युवक बाहर कमाने चला गया। इस बीच परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। प्रेमी युवक ने जब युवती की शादी की बात सुनी तो वह दो दिन पहले गांव आ गया।

एक दिसंबर को लड़की की शादी थी, बरात आ गई। दूल्हा व दुल्हन वरमाला के स्टेज पर थे। इसी बीच अचानक प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद युवक व दुल्हन एक दूसरे के गले मिल गए। यह देख वहां मौजूद दूल्हा व अन्य लोग अवाक रह गए।

लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच मामला गरम हो गया। उधर प्रेमी और दुल्हन एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्यार का बुखार उतर गया। वह अपने घर चला गया। इस बीच लड़की और दूल्हा पक्ष के लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई। गुरुवार सुबह दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर अपने घर चला गया।

 

Youtube Videos

Related post