• April 20, 2025
 मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्‍वपूर्ण घोषणा, प्रदेशवास‍ियों को होली तक मिलेगा मुफ्त राशन
  • होली तक बढ़ाई गई फ्री राशन योजना, गेहूं-चावल के साथ तेल और दाल भी देगी योगी सरकार

खबरी इंडिया, उत्‍तर प्रदेश। कोरोना संकट का सामना कर रहे 15 करोड़ प्रदेशवासियों को होली तक मुफ्त राशन मिलेगा। यह सुविधा पाने वाले अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति माह 35 किलो ग्राम चावल, गेहूं के साथ दाल, खाद्य तेल, नमक और चीनी भी प्रदान की जाएगी। जबकि बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो ग्राम चावल, गेहूं के साथ दाल, खाद्य तेल और नमक प्रदान किया जाएगा।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। वे सरयू तट स्थित रामकथापार्क में पंचम दीपोत्सव का उद्घाटन करने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना संकट को ध्यान में रख कर प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन वितरण नवंबर तक प्रस्तावित था, कि‍ंतु उत्तर प्रदेश में यह योजना अगले वर्ष होली तक चलेगी।

यूपी सरकार ने श्रमिक व प्रवासियों, मनरेगावर्करों समेत सभी कार्डधारकों के लिए बीते वर्ष योजना चलाई और 2020 में अप्रैल, मई, जून में नि:शुल्क अनाज दिया। वहीं इस वर्ष भी कार्डधारकों को जून, जुलाई, अगस्त में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दिए जाने वाला अनाज नि:शुल्क दिया गया। इसमें प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलो राशन दिया जाता है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर अलग क्षेत्रीय संगठनों और विधायकों से फीडबैक लिया तो सबसे ज्यादा सकारात्मक परिणाम निशुल्क राशन वितरण को लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को भी इस नई योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी के तहत सात लोगों के परिवार को 35 किलो और पांच लोगों के परिवार को 25 किलो यानी प्रति यूनिट पांच किलो अनाज दिया जाएगा। इन परिवारों को भी अंत्योदय की तर्ज पर खाद्यान्न के साथ दाल, सरसों का तेल और नमक दिया जाएगा।

पहले कब्रिस्तान पर और अब मंदिरों पर खर्च किया जा रहा है धन

श्रीराम राज्याभिषेक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बिना नाम लिए पूर्व की अखिलेश यादव सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री पर सरकारी धन खर्च किया जाता था अब मंदिरों के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा था वे वहां खर्च करते थे, जिसे धर्म और संस्कृति से लगाव है वह मंदिरों पर खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसी के साथ उन्होंने मोदी है तो मुमकिन है का नारा भी जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं एक-एक कर हटती चली गईं। अब मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसी तरह काशी के विश्वनाथ मंदिर में भी भव्य परिवर्तन हो रहा है। विंध्यवासिनी धाम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नैमिषारण्य में भी यही स्थिति देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में पांच सौ तीर्थ स्थलों का विकास किया जा रहा है। 

Youtube Videos

Related post