• January 19, 2025
 रघुवंश हिंदू ग्रेट इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किए गए

खबरी इंडिया, गोरखपुर।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति युवा हिंदू चेतना मंच के केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू को ग्रेट इंडियन बुक आफ रिकार्ड के रूप में सम्मानित किया गया।
विगत 30 दिसंबर 2021 से लेकर 1 जनवरी 2022 तक दुनिया की सबसे लंबी देर तक 48 घंटे लगातार महा हवन करके विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के संयोजक रघुवंश हिंदू को ग्रेट इंडियन बुक आफ रिकार्ड के रुप में सम्मानित किया गया।

इस रिकॉर्ड बुक के डायरेक्टर मिस्टर मोरे ने पाया। गोरखपुर में लगातार नेताजी सुभाष चंद्र बोस व शहीदों को कार्य करने वाली संस्था के लोग हिना के सम्मान में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक कार्य को करते आ रहे हैं। भारत में कोई दूसरा नहीं है तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संबंधित जितने भी भारत सरकार के द्वारा घोषणाएं की जा रही है। इन सारी घोषणाओं के पीछे इस संगठन के लोगों के द्वारा लगातार हस्ताक्षर अभियान खून से लिखे खत के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के पश्चात ही हो रहा है जिससे स्पष्ट होता है यह संस्था तथा संस्था से जुड़े सभी सदस्य पूरी निष्ठा व लगन से इस महान मिशन में जुड़े हुए हैं। उनके लिए यह सम्मान इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा साथ ही रघुवंश हिंदू के नेतृत्व में 21वीं सदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस व शहीदों का अभियान पूर्ण होगा। संस्था के निदेशक ने इस सम्मान का प्रमाण पत्र व मेडल भेजकर गोरखपुर को गौरवांवित किया है।
रघुवंश हिंदू ने कहा कि यह सम्मान व विश्व रिकॉर्ड गोरखपुर का मान दुनिया में शहीदों के लिए एक नया अध्याय लिखेगा।

Youtube Videos