• June 14, 2025
 जिले में 277 गांव बाढ़ से प्रभावित, राहत कार्य में जुटे अधिकारी-डीएम

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने गुरुवार को बताया कि जनपद में समस्त नदियां खतरे की बिंदु से ऊपर बह रही हैं। बढ़ते जल स्तर के कारण समस्त तहसीलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वर्तमान समय में 277 ग्राम प्रभावित हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों में प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए तत्काल प्रभाव से ई-डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट परिसर में बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील किया गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित को कन्ट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया है बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव की उपलब्धता, राहत खाद्यान्न की, रिसाव, शुद्ध पेयजल, विद्यतु आपूर्ति, पशु चारा, टीकाकरण आदि के निस्तारण हेतु तीन शिफ्ट में कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की गयी है। प्रभारी कंट्रोल रूम के निर्देशानुसार कार्य संपादित करेंगे।

 

इन नंबरों पर करें संपर्क

प्रथम शिफ्ट सुबह छह बजे से अपरान्ह दो बजे तक नोडल अधिकारी राकेश त्रिपाठी, सहायक चकबंदी अधिकारी जिनका मोबाइल नंबर 6392218071, द्वितीय शिफ्ट अपरान्ह दो बजे से रात्रि 10 बजे तक नोडल अधिकारी वीके जैसल, सहायक चकबंदी अधिकारी जिनका मोबाइल नंबर 9454293710 तथा तृतीय शिफ्ट रात्रि 10 बजे से प्रातः छह बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके नोडल अधिकारी कमलेश मिश्रा सहायक चकबंदी अधिकारी मोबाइल नंबर 9450119788 है। जनपद में बाढ़ से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Youtube Videos

Related post