• April 21, 2025
 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन पर लगी आग, दो कोच हुए पूरी तरह जलकर राख

नई दिल्ली, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। रेलवे के अनुसार इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के दौराला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आग लगने से हाहाकार मच गया। अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने की जानकारी सामने आई। हालांकि यात्रियों ने समय रहते ही ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई ली।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

ट्रेन से निकलने वाले धुआं और आग की लपटों के चलते इस दौरान स्टेशन के आसपास पूरी अफरी-तफरी मच गई। आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी। आग लगने की वजह से यात्री अपनी सुरक्षा के लिए दौड़भाग करने लगे। कुछ यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तेजी से भड़कती हुई आग और धुएं की वजह से यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी। अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये हादसा शनिवार सुबह करीब 7.10 बजे का बताया जा रहा है उस समय पैसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान कोच में आग लग गई। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली के नौकरीपेशा यात्री काफी संख्या में सफर करते है। बताया गया कि दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

Youtube Videos