• March 26, 2025
 फैशन कोरियोग्राफर का बेटा अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने मशहूर फैशन कोरियोग्राफर प्रसाद बिदप्पा के बेटे एडम बिडप्पा को एक कन्नड़ अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजने और बेंगलुरु में उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इंदिरानगर पुलिस के अनुसार, उन्हें कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी से एडम बिडप्पा के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने की शिकायत मिली थी। हालांकि, पुलिस ने कहा, एडम बिडप्पा ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

पुलिस ने कहा कि शिकायत में कहा गया है कि 25 फरवरी की रात 10 बजे से 12 बजे के बीच एडम बिडप्पा ने अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजे थे। अभिनेत्री ने पुलिस को एक व्हाट्सएप चैट का प्रूफ जमा किया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी ने अश्लील संदेश भेजे और चैट में उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके खिलाफ आईटी एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने एडम बिद्दप्पा को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इंदिरानगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Youtube Videos