• May 24, 2025
 ई-श्रम पोर्टल पर कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन और क्या हैं ई-श्रमिक कार्ड के फायदे?

केंद्र सरकार द्वारा चार महीने पहले लॉन्च किए गए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों की संख्या 16 करोड़ के करीब पहुंच गई है। पोर्टल पर 15.88 करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश के 4.79 करोड़ से अधिक श्रमिक हैं। यूपी में योगी सरकार द्वारा श्रमिकों को 500 रुपये महीना देने की घोषणा के बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की बाढ़ आ गई है। एक ही दिन में यानी 28 दिसंबर को 3246069 लोगों ने ई-श्रमिक कार्ड हासिल किए।

26 अगस्त 2021 को हुई थी शुरुआत

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

ई-श्रम पोर्टल पर संगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाया जा रहा है, जिससे सरकार को उन्हें अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा और दूसरे कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने में मदद मिलेगी। पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी।

कौन बनवा सकत है ई-श्रमिक कार्ड

ट्यूटर, घर का नौकर – नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड,  ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्ज़ी ,बढ़ई , प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मज़दूर, नरेगा मज़दूर, ईंट भट्ठा के मज़दूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मज़दूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर,   हर दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला,  चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर,  जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेज़न फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय  (कूरियर वाले), नर्स, वार्डबॉय, आया,  मंदिर के पुजारी,  विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी यानी वास्तव में आपके आसपास दिखने वाले प्रत्येक कामगार का यह कार्ड बन सकता है।

ई-श्रम कार्ड बनवाने पर क्या मिलते हैं फायदें

ई-श्रम कार्ड बनवाने से व्यक्ति को बहुत से फायदे मिलते हैं, जो इस प्रकार से हैं

  • ई-श्रम कार्ड बनवाने पर व्यक्ति को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलता है। इसके तहत दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थायी रूप से विकलांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है।
  • ई-श्रम कार्ड बनवाने पर यूपी में 500 रुपए प्रति महीने दिए जाने की घोषणा की गई है।
  • ई-श्रम कार्ड से आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।
  • ई-श्रम कार्ड से भविष्य में पेंशन की सुविधा का लाभ मिल सकता है।
  • ई-श्रम कार्ड से महंगे इलाज में आर्थिक सहायता मिलती है।
  • ई-श्रम कार्ड से मातृत्व लाभ के तहत अगर कोई गर्भवती महिला कर्मचारी काम करने में असमर्थ है तो उसका और उसके बच्चों के भरण-पोषण और रखरखाव के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।
  • ई-श्रम कार्ड से घर बनाने के लिए धनराशि का लाभ मिल सकता है।
  • ई-श्रम कार्ड से बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिलती है।
  • ई-श्रम कार्ड से कौशल उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता मिल सकती है।

इन तीन तरह से करा सकते हैं ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-श्रम कार्ड के लिए आप तीन तरह  से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) के माध्यम से सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • सामान्य सेवा केंद्रों (एसएससी) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • जिलों/उपजिलों में राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • ई- श्रमिक कार्ड के लिए क्या हैं पात्रता और शर्ते (E Shramik Card)

    ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए कुछ पात्रता और शर्तें रखी गई हैं जो इस प्रकार से हैं-

    • कामगार जिसकी उम्र 16 से ऊपर होनी चाहिए लेकिन वह 60 साल की उम्र से नीचे होना चाहिए।
    • कामगार इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करता हो।
    • इसके अलावा यदि कामगार ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य है तो भी वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकता है।

    ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

    यदि आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
    •    आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
    •    आवेदन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक हो
    •    आवेदन करने वाले व्यक्ति का बैंक खाता विवरण

  • कैसे करें ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    यदि आप ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फोलो करना होगा।

    •    ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं। होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
    •    नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइन नंबर पर ओपीटी आएगा। इसे दर्ज करें।
    •    इससे पंजीकरण पेज खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होगा। मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें।
    •    इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों को ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा।

    ई-श्रम कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

    ई-श्रम कार्ड सें संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसकी हेल्पलाइन नंबर – पंजीकरण के लिए सरकार ने 14434 टोल फ्री नंबर भी रखा है। इस पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

Youtube Videos