e-SHRAM card Registration Online and Benefits: सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर श्रमिकों को कई लाभ मिलते हैं।
मुख्य बातें
- ई-श्रम पोर्टल पर 15 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार पंजीकरण कर चुके हैं।
- ई-श्रम पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों को सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा का लाभ मिलता है।
- बीमा के लिए आपको प्रीमियम देने की जरूरत नहीं पड़ती है।
खबरी इंडिया, गोरखपुर।
केंद्र सरकार ने ‘ई-श्रम’ पोर्टल (e-shram portal) शुरू किया है। जो असंगठित सेक्टर में काम करने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए है। इस वेबसाइट के जरिए श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकेंगे और जिन लोगों का ई-श्रम कार्ड (e-shram card) बनेगा उन्हें सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही मजदूरों के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ सबसे पहले इन्हें की मिलेगा।
अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आप आसानी से यह कार्ड बनवा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए नीचे बताए प्रक्रिया का पालन करें।
ई-श्रम कार्ड (e-shram card) बनवाने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आधार से जुड़े नंबर से ओटीपी के जरिए लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- ओटीपी के जरिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा।
- आपकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी और आपको इसे एक्सेप्ट करना होगा।
- इसके बाद और भी कई फॉर्म भरने होंगे।
- जिसमें पहला फॉर्म आपकी व्यक्तिगत जानकारी का होगा।
- इसके बाद अपने आवासीय डिटेल का फॉर्म भरना होगा, इसमें दूसरे राज्यों के लोगों के लिए अलग विकल्प है।
- इसके बाद शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देनी होगी।
- इसके बाद सेव करने के लिए आगे बढ़ें।
- इसके बाद व्यवसाय और कौशल का स्वरूप होगा।
- इसमें आपको किस तरह का काम करना है ये आपको सेलेक्ट करना है।
- अगर आप पोर्टल पर दी गई लिस्ट में अपना कार्य क्षेत्र नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो आप पीडीएफ के माध्यम से अपना कार्य क्षेत्र भी ढूंढ सकते हैं।
- उसके कोड को कॉपी करके उसे भर सकते हैं। इस पीडीएफ में कार्य क्षेत्र की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।
- इसके बाद आपको बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। इसमें बैंक अकाउंट नंबर, नाम आदि की जानकारी देनी होती है।
- ओके करने के बाद आपको आपके द्वारा भरी गई सारी जानकारी मिल जाएगी, जिसे आप चेक करेंगे और ओके करेंगे।
- फिर आपको ओटीपी मिलेगा और ओटीपी भरने के बाद आपका कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें क्यूआर कोड भी होगा।
Youtube Videos
1
/
2
फिल्म एक्टर व सांसद रवि किशन पर लगा गंभीर आरोप, बोली अपर्णा मेरी बेटी के पिता हैं रवि किशन
भारत के मुसलमान ना हो परेशान आपको उंगली से भी कोई छू तक नही सकता"
सुहेलदेव राजभर पार्टी के नेताओं के साथ खेल हो गया.
राजभर के बोल- दरोगा की हिम्मत नहीं जो मुझे फोन कर दे, एसपी और डीएम की औकात नहीं जो मुझे फोन करें.
जिस औरत की हत्या हुई है वो देखने में मस्त थी : JDU विधायक गोपाल मंडल
“दीवार का शिखर तोड़कर गुम्बद बना देने से यह गंगा जमुनी तहज़ीब नहीं होती “.
ब्लास्ट देख सहमे लोग
जब #ED ऑफिस से निकले #तेजस्वी तो #CRPF के जवान गेट पर रोक, लेने लगे सेल्फ़ी ..! #Bihar
अगर गिरफ्तार हुआ मैं तेजस्वी यादव जी,*तो जेल से बाहर आने के 180 दिन के अंदर आपकी सरकार गिरा दूंगा।
कभी सही कहा था लालू यादव ने, पेट में नीतीश में 32 दांत हैं
इसे ही कहते हैं थूक कर चाटना।
बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार की अर्थी निकाली।
बिहार में अभी खेला बाकी है, बोले तेजस्वी
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा से स्वागत
सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए।
1
/
2