
- शहीदों के साथ मनाई गई दीपावली
खबरी इंडिया, गोरखपुर।
विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति व हिंदू चेतना मंच के तत्वाधान में दीपावली की पूर्व दिवस पर शहर के सभी शहीदों की प्रतिमा की साफ-सफाई कर दीपोत्सवा मनाया गया। इस दौरान लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा सहित अन्य शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण , पुष्पांजलि करने के बाद दीपोत्सव मनाया।
विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति के सदस्यों ने बुधवार को आजाद चौक चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, उसके पश्चात शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा की साफ-सफाई किया। उसके पश्चात सायं 5:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा कि साफ-सफाई करने के पश्चात रंगोली बनाया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को माल्यार्पण करने के उपरांत 124 कैन दिल से दीपदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गोरखपुर के मशहूर समाजसेवी व होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी जी ने कहा की देश की आजादी के लिए जिन शहीदों ने बलिदान दिया और आज हम दीपावली खुले आसमान में मना रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप मूल रुप से दीपावली सबसे पहले इन शहीदों से होकर गुजरती है। तिरंगा समिति के रघुवंश हिंदू के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस व शहीदों के लिए किया जाने वाला कार्य ऐतिहासिक है। आज दीपावली के पूर्व दिवस पर सर्वप्रथम इन शहीदों की प्रतिमाओं पर दीपदान करना यह साबित करता है कि सबसे पहले आजादी के बाद दीपोत्सव मनाने का मूलभूत अधिकार शहीदों का है।
दीपोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू वैद्य सुरेंद्र प्रसाद हिंदू डॉक्टर अनिल योगी राम अवतार निषाद,इंद्रजीत सिंह चंदेल प्रयास एक परिवर्तन के प्रवीण श्रीवास्तव डॉ शोभित श्रीवास्तव व्यास बंधु सिंह गुड्डू मिश्रा पंडित सीपीएम त्रिपाठी सर्वोदय भारत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी डॉक्टर विनय डीएन उपाध्याय एडवोकेट मनीष मिश्रा दयाशंकर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
Youtube Videos
















