• January 23, 2025
 15-18 साल तक वाले बच्चों को आज से लगेगा टीका, अब तक साढ़े तीन लाख ने कराया रेजिस्ट्रेशन

खबरी इंडिया।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। नए साल के पहले दिन 15 से 18 साल के किशोरों के कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की गई।

देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। नए साल के पहले दिन 15 से 18 साल के किशोरों के कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की गई। तीन जनवरी से इन्हें कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसी बीच, Cowin पोर्टल पर रविवार सुबह तक साढ़े तीन लाख युवाओं ने कोरोना वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज कराया है, यह आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं।
दरअसल, 25 दिसंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि तीन जनवरी को सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की तीसरी प्रिकॉशन डोज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी। 15-18 वर्ष आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया गया था कि इस वर्ग में केवल ‘कोवैक्सिन’ ही दी जानी है।
साथ ही नए साल के पहले दिन 15 से 18 साल के किशोरों के कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की गई। यह प्रक्रिया Cowin पोर्टल पर शुरू हुई। रविवार सुबह तक साढ़े तीन लाख युवाओं ने कोरोना वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज कराया है। यह पोर्टल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है।
ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन: वैक्सीन के लिए जो युवा रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए उनका स्पॉट पर रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आधारकार्ड या स्कूल के रिजल्ट का सर्टिफिकेट होना चाहिए, हालांकि सर्टिफिकेट में जन्मतिथि लिखा होना अनिवार्य होगा। 

Youtube Videos

Related post