• March 26, 2025
 टीका लगवाने वालों को अब वाट्सएप के जरिये मिलेगा प्रमाण् पत्र

गोरखपुर। कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। अब यह सर्टीफिकेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से वाट्सएप पर मैसेज भेजकर पाया जा सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वाट्सएप नंबर 9013151515 जारी किया है। इस पर संदेश भेजकर वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र ही नहीं बल्कि कोविड-19 से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र यात्रा के दौरान मांगा जा सकता है।

नंबर को सेव करने के बाद हाय भेजें….

वाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर हाय का संदेश भेजें। उसके बाद एक से लेकर आठ तक के आप्शन आएंगे। आप इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं। जो जानकारी चाहिए उस नंबर को दर्ज करें। अगर हिदी में जानकारी चाहते हैं तो उसकी भी सुविधा है। उसके लिए हिंदी टाइप करना पड़ेगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवार्ड (ओटीपी) आएगा। उसे दर्ज करने के बाद मांगी गई जानकारी या कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र आपकी स्क्रीन पर होगा। एक मोबाइल नंबर से अगर एक से अधिक लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसकी भी सुविधा है। आपसे पूछा जाएगा कि किसका प्रमाण पत्र चाहिए। उस व्यक्ति का केवल क्रम संख्या देना है और पलक झपकते ही प्रमाण पत्र स्क्रीन पर होगा।

Youtube Videos