• January 24, 2025
 Corona in Gorakhpur: कोरोना की वजह से रद्द हुआ गोरखपुर महोत्सव, मार्च तक टालने का लिया निर्णय

खबरी इंडिया, गोरखपुर। गोरखपुर शहरवासियों को गोरखपुर महोत्सव के लिए मार्च तक इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर फिलहाल महोत्सव का आयोजन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

गोरखपुर महोत्सव समिति की बैठक बुधवार शाम कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में 11-12 जनवरी को होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति के अधिकतर सदस्यों ने देश में कोरोना के बढ़ते हुए केस पर चिंता व्यक्त की।

सदस्यों ने बताया कि महोत्सव में महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में परफॉर्म करने वाले प्रसिद्ध गायक सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसे में उनका आना नामुमकिन है। महोत्सव में दूसरे प्रदेशों से भी कारीगर, सांस्कृतिक कर्मचारी पहुंचेंगे। दो दिन के कार्यक्रम में हजारों दर्शक, श्रोता और पर्यटक भी पहुंचेंगे। ऐसे में महोत्सव में कोरोना संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाएगा।
आम जनता, कारीगर, सांस्कृतिक कर्मी, आयोजकों के हित में महोत्सव का आयोजन मार्च तक टालने का प्रस्ताव रखा गया। समिति ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। महोत्सव के स्थगन के साथ ही बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली विभिन्न खेल, ट्रैक एंड फील्ड व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी स्थगित कर दी गईं। 11 और 12 जनवरी को होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता भी नहीं होगी।
डीएम विजय किरन आनंद  ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए एहतियातन गोरखपुर महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है।

Youtube Videos