• March 26, 2025
 MP में कोरोना के मामले:रिकवरी रेट 7% गिरा, 1 जनवरी को रिकवरी रेट 98.61% था, अब लुढ़ककर 91.85% हो गया

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसी के साथ रिकवरी रेट में भी तेजी से गिरावट आना शुरू हो गई है। नए संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या आधे से भी कम है। इधर, एक्टिव केस 61388 हो गए हैं। शनिवार को नए संक्रमितों की संख्या भी 11,274 हो गई। 5 मौतें भी हुई हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

पिछले पांच दिन से औसतन 42 लोग नए संक्रमितों की तुलना में ठीक हो रहे हैं। जबकि पूरे कोरोनाकाल में कुल संक्रमितों और ठीक होने वालों का दर घटा है। 1 जनवरी को रिकवरी रेट 98.61% था, जो अब लुढ़ककर 91.85% हो गया है।

पॉजिटिविटी रेट दोगुना हुआ
प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 13.4% पर पहुंच गया है। एक सप्ताह पूर्व इसका रेट 6.6% था। इसमें भी रोजाना करीब डेढ़ फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 8.82 लाख हो चुकी है। इनमें से 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में 11274 नए केस, 1 दिन में बढ़े 1671 मरीज, 5 की मौत भी
प्रदेश मे शनिवार को कोरोना के सर्वाधिक 11274 नए मामले बढ़े। शुक्रवार के मुकाबले 1671 नए पॉजिटिव केस में इजाफा हुआ और पांच मौत हुई। इंदौर में 3372 मामले सामने आए और दो मौत हुईं। भोपाल में 1910 लोग संक्रमित हुए। जनवरी की शुरुआत से ही प्रदेश में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर प्रदेश के सभी 52 जिले कोरोना की चपेट में है। अब हर जिले में एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

किस राज्य में कितनी रिकवरी रेट

  • छत्तीसगढ़ 95.91%
  • बिहार 95.66%
  • दिल्ली 95.06%
  • झारखंड 93.05%
  • उत्तरप्रदेश 93.80%
  • मध्यप्रदेश 91.85%
  • हरियाणा 91.41%
  • राजस्थान 91.18%
  • पंजाब 90.00%

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल एक्टिव :
 2187205
कुल रिकवरी: 36560650
कुल मौतें: 489409

Youtube Videos