• June 16, 2025
 कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा आज से, बैठक कर महानगर की यात्रा को सफल बनाने की तय की रणनीति

खबरी इंडिया,  गोरखपुर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन 14 से 24 नवंबर तक महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा विधान सभावार प्रोग्राम को लेकर एक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में हुई, बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा व प्रदेश सचिव अमरेंद्र उपस्थित रहे।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिभुवन नारायण मिश्रा व अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि 31अगस्त को प्रियंका गांधी की रैली ने यह साबित कर दिया कि आम जनमानस ने प्रियंका गांधी को तहे दिल से सराहना की और लोग कांग्रेस में जनमानस का विश्वास बढ़ा है, कांग्रेसी ही ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश में अमन शांति और महंगाई भ्रष्टाचार से मुक्त करवा सकती है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देश को बेचने में कोई कसर नहीं छोड़ी झूठा वादा करने वाली पार्टी है जब से देश और प्रदेश में इनकी सरकार है उस वक्त से लेकर आज तक फिर झूठ बोलते चले आ रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।
जीतेंद्र कुमार पांडे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,व तौकीर आलम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन ने कहा कि भाजपा सरकार के पास आम इंसान को लेकर कोई प्रोग्राम नहीं है वह सिर्फ विकास का झूठा फीता काटकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

बैठक में संजय चौबे, महेंद्र नाथ मिश्रा सोनिया शुक्ला, स्नेह लता गौतम प्रवीण पासवान, उदयवीर सिंह, अनुराग पांडे मेनिका पांडे, कुसुम पांडे,जीत बंधन ब्लाक अध्यक्ष,अशरफ आलम,कुशेंदर,ब्लॉक अध्यक्ष, शादाब अहमद रामअवतार गौड़ नित्यानंद, राजेंद्र यादव, विक्रमादित्य प्रदीप नाथ शुक्ला रामसमुझ सावरा, श्रीप्रकाश सिंह,आकाश मिश्रा,कालंजय तिवारी, धर्मराज चौहान, दिनेश मौर्या, संजय जयसवाल, मनोज मिश्र,अंचल सिंह,सोनू पासवान,राजू पासवान, जयप्रकाश यादव, राजेश कुमार तिवारी,राम केवल प्रसाद नाथ शुक्ल
आदि उपस्थित रहे।

Youtube Videos