• January 26, 2025
 3 दिन UP दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त; टीम के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

नई दिल्ली। 2022 के UP विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की एक टीम राज्य का दौरा करेगी। इस टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा सहित कई अधिकारी शामिल हैं। मंगलवार से शुरु होने वाले 3 दिन के दौरे पर ओमिक्रॉन के मद्देनजर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने पिछले शुक्रवार कहा था कि वे अगले हफ्ते स्थिति का जायजा लेने के लिए यूपी जा रहे हैं। समीक्षा के बाद चुनाव होगा या नहीं इस पर फैसला लिया जाएगा।

चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले चुनाव आयोग संबंधित राज्यों में जाकर वहां राजनीतिक दलों, शासन और प्रशासन से तैयारियों की जानकारी एकत्र करता है। इसी के तहत चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की चुनाव तैयारियां परखने मंगलवार को लखनऊ आ रहा है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व अनूप चन्द्र पांडेय, सेक्रेटरी जनरल उमेश सिन्हा सहित कुल 13 वरिष्ठ अफसरों की टीम शामिल है। आयोग की टीम दिन में करीब ढाई बजे लखनऊ पहुंचेगी।

चुनाव आयोग दूसरे दिन यानि 29 दिसंबर को कमिश्नर, डीएम, आइजी, एसएसपी, एसपी आदि अफसरों के साथ बैठक कर निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों को देखेगा। सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आठ मंडलों के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा होगी। इसके बाद दिन में तीन बजे से रात नौ बजे तक बचे हुए 10 मंडलों के अफसरों के साथ समीक्षा होगी।

इसके बाद अंतिम दिन 30 दिसंबर को प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी व डीजीपी मुकुल गोयल के साथ बैठक होगी। इसी दिन चुनाव आयोग दोपहर 12 बजे से पत्रकार वार्ता कर स्थिति की जानकारी देगा। अपने तीन दिवसीय दौरे में चुनाव आयोग प्रदेश में संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग बूथों व इनमें की गई व्यवस्था की भी जानकारी लेगा। प्रदेश में लाइसेंस हथियारों की संख्या व इन्हें जमा कराने के संबंध में अफसरों से पूछेगा।

Youtube Videos

Related post