गाेरखपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा कर दी गई। इसमें ई. मनीष दुबे को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। ये मूल रूप से ब्रह्मसारी, बेलघाट, गोरखपुर के रहने वाले हैं।
भाजयुमों के जिला अध्यक्ष नीरज दुबे, भाजयुमों के पूर्व प्रदेश मंत्री याेगेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशितेश चंद ने फोन कर मनीष दुबे को बधाई दी। मनीष केआईपीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है।सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहते है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर इंदिरा बाल बिहार पर फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर रवितेश चंद्र, प्रदीप त्रिपाठी, गौरव सिंह, प्रतीक शाही, डॉ. योगेश्वर नाथ पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहें।