
गोरखपुर पहुंचे BJP के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल:बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक पदाधिकारियों की तय कर रहें जिम्मेदारी; BJP पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को दिया 2022 फतह करने
का गुरुमंत्र
यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव की आहट तेज हो रही है। ऐसे में पूर्वी यूपी भी चुनावी सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। यही वजह है कि दो महीने के अंदर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल दूसरी बार बैठक करने के लिए गोरखपुर पहुंचे हैं। भाजपा 2022 के यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि लगातार हो रही बैठकों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जा रही है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देने गोरखपुर पहुंचे।
बैठकों का दौर जारी
आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन में क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है। दो चरण में होने वाली बैठक में सबसे पहले विधानसभा में भेजे जाने वाले विस्तारकों की बैठक किया गया। इस बैठक में पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विस्तारकों से सिलसिलेवार विधानसभा क्षेत्र की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही हर विधानसभा में किस तरह से भाजपा को कैसे मजबूत करना है, इसके बारे में गुरुमंत्र दिया। इसके बाद सुनील बंसल ने भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मदारियों और कार्यों के बारे में खाका तैयार कर विधानसभा चुनाव में पूरे मनोयोग के साथ लगने के लिए निर्देश दिए।
चुनाव में किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती बीजेपी
विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि बूथ से लेकर हर विधानसभा को मजबूर करने लिए पदाधिकारियों की जिम्मदारी तय की जा रही है। बूथ समितियों के सत्यापन के लिए 15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक की एक महीने की अवधि पहले ही निर्धारित कर दी गई है। इससे पहले विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों और संयोजकों की सूची तैयार की जा रही है। इन्हीं प्रभारियों और संयोजकों पर चुनाव जिताने की जिम्मेदारी होगी। चुनावी अभियान को रफ्तार देने के लिए भाजपा ने हर क्षेत्र के लिए एक-एक विस्तारक का चयन किया है।
बीजेपी ने किया कार्यशाला का आयोजन
इन विस्तारकों को चुनाव सम्पन्न होने तक अपने निर्धारित क्षेत्र में रहना होगा। उन्हें उनकी चुनावी जिम्मेदारी बताने के लिए बुधवार को बाकायदा पार्टी की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया है। विस्तारकों को उनकी जिम्मेदारी बताने के लिए पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल खुद गोरखपुर पहुंचे हैं। बुधवार की दोपहर 1.10 बजे सुनील बंसल गोरखपुर के आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन पहुंचे। वे यहां पूरे दिन चलने वाली कार्यशाला में विस्तारकों को गुरुमंत्र दे रहे हैं।
सभी विधानसभाओं में विस्तारक भेजने की तैयारी
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेन्द्र सिंह ने बताया कि भाजपा पूरे यूपी की सभी विधानसभाओं में विस्तारक भेजने की योजना बना रही है। उसी क्रम में गोरखपुर क्षेत्र की 62 विधानसभाओं की बैठक और कार्यशाला का आयोजन किया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ सभी जिलाध्यक्ष की बैठक भी चल रही है। पूरे चुनाव की दृष्टि से सभी 4222 सेक्टर जिसमें 7 से 8 बूथ हैं, सभी बूथों पर सत्यापन अधिकारी भेजकर बूथ को सक्रिय करने का कार्य करेंगे। विधानसभा में एक संयोजक और दूसरे जिले में कार्य करने वाले एक प्रभारी को भेजकर संगठन को मजबूत करेंगे।
बूथ लेवल पर है भाजपा का ठांचा
भाजपा का ठांचा बूथ लेवल पर है। पन्ना प्रमुख की स्थाई नियुक्ति करने जा रहे हैं। विस्तारकों को विधानसभा चुनाव तक कार्य को गति प्रदान करने के लिए भेजा जा रहा है। वहीं विधानसभा प्रभारी और संयोजक को भेजकर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था चुनाव की बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का नीचे तक ढांचा बूथ स्तर पर मजबूत हो जाए। एक-एक पन्ना प्रमुख नीचे तक कार्य करें। इसलिए ये बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में 50 से अधिक सीटों पर जीत का खाका तैयार करके चल रहे हैं
Youtube Videos
















