
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गीता शाक्य बुधवार को गोरखपुर पहुंची। उन्होंने यहां गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 के पहले जो वादे किए थे, उसे पूरा भी किया है।
भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां से आशीर्वाद लेकर महिला मोर्चा की कार्यकत्री दोबारा सरकार बनाने के लिए जुट जाएंगी। उन्होंने कहा कि यूपी में दोबारा भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर काम कर रही सरकार
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा महिला के सम्मान, सुरक्षा और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समर्पित है। केंद्र और प्रदेश की सरकार जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम कर रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के रहने वाले हैं, वे संत हैं। बावजूद इसके लोगों को उन्होंने जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम किया। इस तपोस्थली पर उन्हें आने का सौभाग्य मिला है।
सर्वे में युवाओं और महिलाओं ने किया है वोट देने का वादा
यहीं से गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर महिला मोर्चा की सभी बहनें उत्तर प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में जुट जाएंगी। हिंदू धर्म में माना जाता है, तो कहीं तपोस्थली पर जाते हैं, प्रसाद मिलता है। 2017 के पहले जो मेनिफेस्टो लेकर चले थे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उसे लागू किया है। भाजपा की सरकार में जितना विकास हुआ है, उसे लेकर वे धरातल पर जा रही हैं। वे यूपी की जनता और खासकर महिलाओं का जो स्नेह भाजपा को मिला है। कोई इसमें संदेह नहीं है कि भाजपा कहीं भी किसी भी तरह से पीछे है।
अयोध्या रवाना होंगी गीता शाक्य
सर्वे में भी 42 प्रतिशत युवाओं ने योगी आदित्यनाथ को वोट देने का वादा किया है। 70 प्रतिशत महिलाएं वोट देकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ इतने एक्टिव हैं कि अपराधी कहीं भी छुपे होंगे उन्हें खोज कर बाहर लाया जाएगा और उन्हें सजा मिलेगी। इसके बाद वे भाजपा के बेनीगंज कार्यालय पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शाम 6 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।