• May 16, 2025
 बिकिनी गर्ल’ Archana Gautam मेरठ के हस्तिनापुर से कांग्रेस की नैया को लगाएंगी पार, मिला टिकट

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने 125 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कांग्रेस ने करीब 50 महिलाओं को टिकट दिए हैं, जिनमें मॉडल और एक्ट्रेस अर्चना गौतम (Archana Gautam) भी शामिल हैं। कांग्रेस ने अर्चना गौतम को मेरठ के हस्तिनापुर (Hastinapur) से उम्मीदवार बनाया है। 26 साल की अर्चना गौतम अपने ग्लैमरस वीडियो के लिए मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कई वीडियो हैं, जिनमें वो बेहद हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल्स के नाम से मशहूर अर्चना गौतम को भी मैदान में उतारा है। अर्चना ने 2018 में मिस बिकनी का खिताब हासिल किया था।

2018 में जीता मिस बिकिनी इंडिया का खिताब

फिल्म हसीना पार्कर में भी एक्टिंग

इससे पहले उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए प्रिंट और टेलीविजन पर विज्ञापनो में मॉडलिंग भी की। अर्चना ने फिल्म हसीना पार्कर और फिर फिल्म बरोट कंपनी में भी काम किया। वह जंक्शन वाराणसी फिल्म में आइटम सॉंन्ग के लिए कैमियो के रूप में दिखाई दी थीं। उन्होंने टी-सीरीज़ के लिए निर्देशक अपूर्व लाखिया के साथ एक संगीत वीडियो के लिए भी शूटिंग की है।

कौन हैं अर्चना गौतम ?

अर्चना गौतम मूल रूप से यूपी के मेरठ की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म एक सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। वह अभी 27 साल की हैं। अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर को पूरा करने के लिए अर्चना मुंबई में रहीं। मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की।

2018 में जीता मिस बिकिनी इंडिया का खिताब

अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 का खिताब जीता और मिस बिकिनी यूनिवर्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अर्चना ने मलेशिया में आयोजित मिस कॉसमॉस 2018 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और सब टाइटल मोस्ट टेलेंटेड 2018 का खिताब अपने नाम किया। अर्चना गौतम को 2 सितंबर 2018 को मुंबई में डॉ एस राधाकृष्णन मेमोरियल अवार्ड्स और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए 28 सितंबर 2018 को मुंबई और बैंगलोर में वुमन अचीवर्स अवॉर्ड मिला।

 

आइआइएमटी से किया है बीजेएमसी

अर्चना गौतम ने मेरठ के आइआइएमटी से बीजेएमसी किया है। हिंदी फिल्मों में ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हसीना पार्कर समेत तमिल सहित साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। विकीपिडिया के अनुसार वह मिस उत्‍तर प्रदेश 2014, मिस बीकनी इंडिया 2018, मिस कास्‍मो इंडिया 2018, मिस टेलेंड 2018 भी रह चुकी हैं। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा किया है। इसी कड़ी में दो विधानसभा सीटों से महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मॉडल व अभिनेत्री अर्चना गौतम ने प्रियंका वाड्रा के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान से प्रेरित होकर नवम्बर में कांग्रेस की सदस्यता ली है। बबिता गुर्जर काग्रेंस में काफी समय से सक्रिय हैं।

साउथ की सनी लियोनी के नाम से जानी जाती है अर्चना गौतम

अभिनेत्री अर्चना गौतम ने हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी की लोहा मनवा चुकी हैं। रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, और विवेक ओबेरॉय के साथ ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ फिल्म से डेब्यू किया। इसके अलावा अर्चना गौतम ने ‘हसीना पार्कर’ और ‘बरोटा कंपनी’ जैसी फिल्मों में भी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इन्हें दक्षिण भारत की सनी लियोनी भी कहा जाता है।

मेरठ के परतापुर की रहने वाली अर्चना
भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता की खिताब धारक अर्चना मेरठ के परतापुर की रहने वाली हैं, उन्होंने मिस बिकिनी इंडिया 2018 जीती, मिस कॉसमॉस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और सबसे प्रतिभा 2018 का उप खिताब जीता। गौतम ने मेरठ के आईआईएमटी ( IIMT) कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) किया है। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। मलेशिया में कॉस्मो क्लब की तरफ से हुए मिस ग्लैमर प्रतियोगिता में अर्चना ने खिताब जीता था।

Youtube Videos

Related post