
नई दिल्ली, : बिहार को राज्य सरकार,केंद्र शासित प्रदेश मंडप की श्रेणी में 40वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, 2021 में प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए प्रथम घोषित किया गया है। बिहार की रेजिडेंट कमिश्नर पालका साहनी, आईएएस ने प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित एक पुरस्कार प्रस्तुति समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।
आरसी साहनी ने कहा, यह हमारे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है क्योंकि हमारे राज्य को आईआईटीएफ, 2021 में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हमें हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा देगा।
पिछले सात वर्षों में यह छठी बार है जब बिहार को भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वर्ण पदक मिला है। पहले हमें साल 2014, 2015, 2016 और फिर 2018 और 2019 में लगातार गोल्ड मिला था। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि कोरोना महामारी के कारण 2020 में ट्रेड फेयर का आयोजन नहीं किया गया था।
Youtube Videos
















