
भारतीय युवक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश शुक्ला ने बुधवार को गोलघर स्थित एक होटल में पार्टी चुनाव प्रचार गीत का उद्घाटन किया
खबरी इंडिया, गोरखपुुर।
भारतीय युवक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश शुक्ला ने बुधवार को गोलघर स्थित एक होटल में पार्टी चुनाव प्रचार गीत का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश राम त्रिपाठी ने मोबाइल फोन के जरिए पार्टी के गीत को लांच किया।
पार्टी के सलाहकार शैलेंद्र पांडे, अशोक सिंह, रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामफल पांडे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राकेश राम त्रिपाठी ने कहा कि कोइ व्यक्ति अचानक आगे नहीं बढ़ सकता। धीरे धीरे सबको साथ लेकर के चलने वाला ही व्यक्ति समाज में अपनी पहचान बना पाता है। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आने पर बहुत प्रसन्नता व्यक्त हो रही है। एक ऐसे नौजवान साथी का सहयोग करने का मौका मिल रहा है जो निरंतर गरीब दुखियों का मदद करता रहता है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश शुक्ला ने कहा कि आप लोगों की गरिमामय उपस्थिति इस पार्टी को नई पहचान दिलाने में मददगार साबित होगी। पार्टी को युवाओं, गरीब, वंचित समाज के लोगों का भरपूूर सहयोग मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुुुुनाव की तैयारियां जोरों पर है। पार्टी के बैनर तले आज तमाम विधानसभा से नाम आ रहे हैं।
पार्टी के सलाहकार शैलेंद्र पांडे ने कहा कि यह गाना समाज पर एक अपनी छाप छोड़ेगा। अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़े और उसे मजबूूत बनाने के लिए सामने आएं। इस मौेके पर अजय सिंह ने कहा कि हम सब आपके साथ हैं। जहां भी आवश्यकता पड़ेगी हम सब आपके साथ खड़े होंगे। विनोद त्रिपाठी ने कहा कि आप लोग समाज में एक नई छाप छोड़ेंगे। हम सभी लोगों का आशीर्वाद आपके साथ है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय पांडे, चौरी चौरा विधानसभा अध्यक्ष दीपु त्रिपाठी, अध्यक्ष नगेंद्र पांडे, बालकृष्ण तिवारी, इंद्र बहादुर सिंह, विनोद यादव, राम नरायन यादव, सौरव सिंह, हरिओम मिश्रा, नन्हे उपाध्याय, शत्रुघन यादव, नरसिंह तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंं।
Youtube Videos
















