
सोनौली। कोविड 19 के कारण पिछले 18 महीने से बंद नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।
शनिवार की रात को नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा काठमांडू होते हुए सोनौली सीमा से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस खबर से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह बस काठमांडू, सोनौली, सहजनवा, लखनऊ फिर आगरा एक्सप्रेस वे से दिल्ली जाती है। मैत्री बस के बेलहिया टिकट काउंटर मैनेजर रमेश थापा ने बताया कि भारतीय दूतावास ने मैत्री बस के लिए परमिट देना शुरू कर दिया है। शनिवार को 39 यात्री बस से नेपाल से भारत गए। उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक मैत्री बस सेवा शुरू नहीं की है। वह भी जल्द शुरू हो जाएगा।
Youtube Videos
Sorry, there was a YouTube error.