• April 27, 2025
 आशा भोंसले ने ‘इंडियाज बेस्ट डांस 2’ के कंटेस्टेंट को ‘छोटी हेलेन’ कहा

मुंबई,आशा भोसले ‘इंडियाज बेस्ट डांस 2’ में एक विशेष अतिथि के रूप में नजर आएंगी। उन्होंने शो की प्रतियोगी सौम्या की प्रशंसा की और उन्हें ‘छोटी हेलेन’ कहा। अनुभवी गायिका सौम्या के बेली डांसिंग कौशल से बहुत प्रभावित हुई है। 1980 के दशक की फिल्म ‘अलीबाबा और 40 चोर’ के गाने ‘खतूबा’ गाने पर डांस करते हुए इस प्रतियोगी ने दिग्गज गायिका को अपना फैन बना लिया।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

उन्होंने बेली डांसिंग के लिए अपनी पसंद साझा की और कोरियोग्राफर वर्तिका झा की भी सराहना की।

भोसले कहा, “मुझे नृत्य के रूप में बेली डांसिंग पसंद है। आपने आज जो किया है, मैं विशेष रूप से दुबई में ऐसे प्रदर्शन देखने जाती हूं। सौम्या, आप एक विशेष डांसर हैं।”

उन्होंने कहा कि “यही कारण है कि मैं आपको प्रशंसा के प्रतीक के रूप में नटराज देना चाहती हूं। मेरे लिए, आप छोटी हेलेन हैं। इसके अलावा, वर्तिका, आप एक महान कोरियोग्राफर हैं। आपने वास्तव में इस अभिनय को खूबसूरती से व्यवस्थित किया है”

‘इंडियाज बेस्ट डांस 2’ को मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज कर रहे हैं। यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

Youtube Videos

Related post