• March 27, 2025
 Aparna Yadav: भाजपाई बनने के बाद बहू अपर्णा ने मुलायम से लिया आशीर्वाद, शेयर की तस्‍वीर

आज अपर्णा यादव ने अपने ट्विटर से एक तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया।

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का एक ट्वीट खासा चर्चा का विषय बन हुआ है। दरअसल आज यानी 21 जनवरी को अपर्णा यादव ने अपने ट्विटर से एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में अर्पणा यादव समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लेती दिख रही है। साथ ही उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा भी है कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया। वहीं अपर्णा के इस अंदाज पर लोग सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

 

 

बतादें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। इस मौके पर अपर्णा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित रही हैं। आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वह उसे निभाएंगी।

Youtube Videos

Related post