• March 26, 2025
 नदियों के बढ़ते जलस्तर से 50 गांव हुए प्रभावित 36 नावों को लगाया गया- एडीएम वित्त

गोरखपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। घाघरा, रोहिन के बाद राप्‍ती ने भी अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एडीएम वित्त/ प्रभारी एडीएम सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया 50 गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। 36 नाव लगा दिया गया है। प्रशासन व श्रमजीवी संगठनों के द्वारा गांव में राहत वितरण कराया जा रहा है कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है 86 बाढ़ चौकियों को क्रियाशील कर दिया गया है। वह अपने अपने क्षेत्रों में अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ग्रामीणों की मदद कर रहे हैं।

08c43bc8-e96b-4f66-a9e1-d7eddc544cc3
345685e0-7355-4d0f-ae5a-080aef6d8bab
5d70d86f-9cf3-4eaf-b04a-05211cf7d3c4
IMG-20240117-WA0007
IMG-20240117-WA0006
IMG-20240117-WA0008
IMG-20240120-WA0039

जिलाधिकारी महोदय एवं हमारे द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ से धिर चुके गांव में प्रशासन बराबर नजर बनाए हुई है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करते रहें। किसी भी गांव में किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जहां जो भी सुविधाएं ग्रामीणों द्वारा मांगी जाती हैं उसे तत्काल पहुंचाई जाए। जनपद में उपलब्ध 86 बाढ़ चौकियां सदैव क्रियाशील रहे।
राप्ती नदी तट पर गुरु गोरखनाथ घाट और बैकुंठ धाम पानी में डूब गया है। शहर के निचले इलाके में भी पानी इतना बढ़ गया है कि लोगों के घर डूब गए हैं। वहीं शहर के पश्चिमी छोर पर राप्‍ती नदी के पूरब का बहरामपुर मोहल्‍ले के कई टोला पानी में पूरी तरह से जलमग्‍न हो गया है। यहां लोगों राशन-पानी लाने के लिए भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, जीवन यापन के लिए लोग छतों पर रह रहे हैं।

Youtube Videos

Related post